प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रान्तियाँ दूर करें, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील विद्युत संबंधी हर समस्या के समाधान के लिए, विभाग पूर्णतः प्रतिबद्ध

Remove misconceptions regarding prepaid smart meters, appeal for cooperation from consumers, department fully committed to resolve all electricity related problems

दीपक कुमार त्यागी

  • अफवाओं से बचे सही जानकारी अपनाएं, हर उपभोक्ता की समस्या का समाधान विभाग की प्राथमिकता।
  • स्मार्ट प्रीपेड मीटर में 02 प्रतिशत की विशेष छूट, बजट नियंत्रण और पारदर्शी रीडिंग जैसी सुविधाए उपलब्ध।
  • बैलेन्स समाप्त होने पर भी इमरजेंसी केडिट और नो-कट विन्डों से उपभोक्ताओं को राहत।
  • किसी भी समस्या या जानकारी के लिए उपभोक्ता 1912 हैल्प लाईन नं० पर संपर्क कर सकते है।
  • 14 जनपदों में आज आयोजित हुए मेगा शिविरों में 1680 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही समाधान।

मेरठ : पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० के विभिन्न क्षेत्रों मे स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर डिस्कांम द्वारा सभी 14 जनपदों मे, स्मार्ट प्रीपेड मीटर की सुविधाओं और नियमों के बारे मे जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है और स्मार्ट से प्रीपेड मीटर से संबंधित शिकायतो के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से पश्चिमांचल डिस्काम द्वारा सभी 14 जनपदो मे विशेष मेगा कैम्प आयोजित किए जा रहे है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० द्वारा स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं की सुविधा, पारदर्शिता और बिजली प्रबंधन को सरल बनाने के उ‌द्देश्य से लगाए गए हैं। स्मार्ट प्रीपेड मीटर के माध्यम से उपभोक्ताओं को कई महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त हो रहे हैं। प्रीपेड बैलेन्स को सकारात्मक बनाए रखने पर बिजली दरों में 02 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाती है साथ ही उपभोक्ता यूपीपीसीएल ऐप के माध्यम से अपने दैनिक बिजली उपयोग और बैलेन्स की जानकरी रियल टाइम मे प्राप्त कर सकते हैं जिससे उपभोक्ता अपने बिजली खर्च पर पूरा नियंत्रण रख सकते हैं।

स्मार्ट प्रीपेड मीटर मे पारदर्शी एवं स्वचालित रीडिंग की सुविधा उपलब्ध है जिससे मानवीय त्रुटियों की संभावना समाप्त हो जाती है और बिलिंग प्रक्रिया अधिक सटीक बनती हैं। इसके अतिरिक्त यदि किसी उपभोक्ता का बैलेन्स समाप्त हो जाता है तो इमरजेंसी केडिट एवं ग्रेस पीरियड की सुविधा प्रदान की जाती है जिससे बिजली आपूर्ति बाधित नही होती।

डिस्कांम द्वारा उपभोक्ताओं को नो-डिस्कनेक्शन समय (शाम 6:00 बजे से सुबाह 8:00 बजे तक तथा सार्वजनिक अवकाश / रविवार) के दौरान बिजली कटौती नही की जाती है इससे उपभोक्ताओं को अतिरिक्त राहत मिलती है। सुरक्षा की दृष्टि से डिस्कांम ने उपभोक्ताओं को केवल अधिकृत माध्यमों जैसे यूपीपीसीएल ऐप, अधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत डिजीटल माध्यम से ही रीचार्ज करने की सलाह दी है साथ ही किसी भी प्रकार की संदिग्ध काल या संदेश से सावधान रहने को कहा गया है।

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० द्वारा उपभोक्ताओं से अपील की है की उपभोक्ता किसी भी प्रकार की अफवाहों या गलत सूचना पर ध्यान न दे और स्मार्ट प्रीपेड मीटर से संबंधित सही जानकारी के लिए विभागीय अधिकारियों से संपर्क करें। किसी भी शिकायत या सहायता के लिए टोल फ्री हैल्प लाईन नं0 1912 पर संपर्क किया जा सकता है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि० द्वारा उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की सुविधाओं के बारे मे जागरूक करने, स्मार्ट प्रीपेड मीटर से संबंधित समस्याओं के निराकरण करने हेतु प्रत्येक दिन मेगा कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है तथा निरन्तर जनसंपर्क और जानकारी साझा करने का कार्य किया जा रहा है जिससे उपभोक्ताओं का सही जानकारी प्राप्त हो सके और अनावश्यक भ्रान्तियों को दूर किया जा सके।

डिस्कांम द्वारा आज आयोजित विशेष मेगा शिविरों उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान करने की दिशा मे एक बडी सफलता हासिल की है स्मार्ट मीटर से संबंधित विभिन्न तकनीकी और बिलिंग संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए लगाए गए मेगा शिविरों में भारी संख्या मे उपभोक्ता पहुंचें। आज आयोजित हुए मेगा शिविरो के दौरान कुल 1872 शिकायते प्राप्त हुई जिनमे से अधिकारियों द्वारा सक्रियता दिखाते हुए 1680 शिकायतो का निस्तारण मौके पर ही सफलतापूर्वक कर दिया गया। इस त्वरित कार्यवाही से उपभोक्ताओं को बडी राहत मिली और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित हुआ। जिन शिकायतों का समाधान तकनीकी कारणों से मौके पर नही हो सका उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।