साध्वी सैल बनीं मिस इंडिया वर्ल्ड 2026

Sadhvi Sail crowned Miss India World 2026

मुंबई (अनिल बेदाग) : भुवनेश्वर की रोशनी भरी उस यादगार शाम में, जहां सपनों ने आकार लिया और आत्मविश्वास ने पहचान बनाई, गोवा की साध्वी सैल ने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का ताज अपने नाम कर इतिहास रच दिया। केआईआईटी यूनिवर्सिटी के भव्य मंच पर सजी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का 61वां संस्करण केवल सौंदर्य का उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय नारी की शक्ति, विविधता और उद्देश्य का जीवंत प्रतीक बनकर उभरा।

“Connecting the DOTS – Daughters of This Soil” थीम के तहत देशभर से आई प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, सोच और व्यक्तित्व से मंच को जीवंत कर दिया। महाराष्ट्र की रजनींदिनी पवार फर्स्ट रनर-अप और श्री अद्वैता सेकेंड रनर-अप रहीं, जिन्होंने अपने आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया।

नवंबर से शुरू हुए इस सफर में टैलेंट हंट से लेकर मुंबई के ग्रूमिंग सेशंस तक, प्रतिभागियों ने खुद को निखारते हुए एक नई पहचान गढ़ी। ग्रैंड फिनाले में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संगीत और ग्लैमरस परफॉर्मेंस ने माहौल को और भी खास बना दिया।

यह आयोजन एक बार फिर साबित कर गया कि आज की भारतीय युवतियां केवल खूबसूरती ही नहीं, बल्कि आत्मबल, प्रतिभा और उद्देश्य के साथ वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।