मुंबई (अनिल बेदाग): भारतीय उद्योग जगत में वैश्विक विस्तार की नई कहानी लिखते हुए IPO की तैयारी कर रही Sarva Foam Industries Limited ने स्कॉटलैंड में £6 मिलियन के निवेश की महत्वाकांक्षी योजना का ऐलान किया है। कंपनी इस निवेश के जरिए वहां एक नई मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करेगी। यह स्कॉटलैंड में उसके प्रस्तावित विस्तार का पहला चरण होगा, जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कंपनी की मौजूदगी को नई मजबूती दे सकता है।
इस घोषणा को स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री जॉन स्विनी ने भी सराहा। उन्होंने Sarva Foam के कार्यालय का दौरा किया, जहां कंपनी की इस निवेश योजना को लेकर सकारात्मक माहौल देखने को मिला।
कंपनी की यह पहल केवल उत्पादन क्षमता बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यूरोप में अपनी मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन को मजबूत बनाने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। इसका उद्देश्य भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं, सप्लाई चेन में रुकावटों और परिवहन की बढ़ती लागत जैसे जोखिमों को कम करना है।
कंपनी की रणनीति का संदेश स्पष्ट है— “वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी बने रहने के लिए मजबूत स्थानीय उत्पादन और भरोसेमंद सप्लाई चेन बेहद जरूरी हैं।”
इस निवेश से परिचालन दक्षता बढ़ाने, लागत को बेहतर ढंग से नियंत्रित करने और भारत के बाहर के बाजारों में कारोबार को विस्तार देने की संभावनाएं मजबूत होंगी। खास बात यह है कि यह परियोजना भारत और स्कॉटलैंड के बीच औद्योगिक सहयोग तथा आर्थिक रिश्तों को भी नई दिशा दे सकती है।





