पाक भी हांगकांग के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल बारिश धुलने से अंतिम 4 में
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : बारिश की आशंका सही साबित हुई। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान के बीच निशीन (जापान) में एशियाई खेलों में सोमवार को खेले जाने वाला टी 20 क्रिकेट क्वॉर्टर फाइनल लगातार होती बारिश और भीगे मैदान के चलते बिना टॉस के निर्धारित समय से 16 मिनट पहले ही अधूरा समाप्त घोषित कर दिया गया। भारतीय पुरुष क्रिकेट आईसीसी टी 20 टीम रैंकिंग के मुताबिक ही अफगानिस्तान के मुकाबले उंची सीडिंग से0 सेमीफाइनल में पहुंच गया है। पाकिस्तान की टीम भी हांगकांग के खिलाफ अपना क्वॉर्टर बारिश के चलते धुलने के चलते बिना खेले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई।
सोमवार को सीडेड सीधे क्वॉर्टर फाइनल में स्थान पाने वाली चार टीमें से एक पाकिस्तान का हांगकांग के खिलाफ क्वॉर्टर फाइनल भी बारिश के चलते टॉस होने से पहले ही अधूरा समाप्त घोषित कर दिया गया। 2023 के एशियाई खेलों में अफगानिस्तान का भारत के खिलाफ टी 20 क्रिकेट फाइनल बारिश के चलते पहली पारी में 18.2 अधूरा समाप्त घोषित कर दिया गया था। 2023 के एशियाई खेलों में अफगानिस्तान को रजत पदक पर ही संतोष करना पड़ा और भारत ने उसके मुकाबले अपनी उंची सीडिंग के चलते स्वर्ण पदक जीता था। बाारिश के चलते लगातार दूसरे एशियाई खेलों में अफगानिस्तान का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।
भारत,पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की चार शीर्ष सीडेड टीम को सीधे क्वॉर्टर फाइनल में स्थान दिया गया था। भारत अब सेमीफाइनल में श्रीलंका और नेपाल के बीच मंगलवार को खेले जाने वाले क्वॉर्टर फाइनल के विजेता से भिड़ेगी। श्रीलंका और नेपाल के बीच यदि क्वॉर्टर फाइनल बारिश के चलते धुल जाता है तो फिर श्रीलंका की टीम अपने उच्च सीडिंग के आधार पर बिना खेले ही सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।





