विराट और रोहित शर्मा की मौजूदगी सेे भारत के हौसले बुलंद
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के तिरुवनंतपुरम में रविवार को मेहमान वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की सीरीज के पहले मैच में फिट होकर भारत की कप्तानी कर रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने उतरने की पूरी उम्मीद है। शुभमन गिल नेटस पर शुक्रवार को अभ्यास करते हए भारत के अपने साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की उठती हुई तेज गेंद पर कोहनी में चोट खा बैठे थे। अभी भी चोट से उबरने में जुटे अपने तुरुप के तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पांडया और हर्षित राणा के भी चोट के चलते बाहर होने पर भारत के चीफ कोच गौतम गंभीर को अपनी बढ़िया मजबूत एकादश चुनने के लिए जरूर माथपच्ची करनी पड़ रही है। भारत ने वेस्ट इंडीज से अपने पिछले पांच में चार मैच जीते हैं। भारत कई दिग्गजों की गैरमौजूदगी के बावजूद अब अपने घर में भी वेस्ट इंडीज से तीन मैचों की वन डे क्रिकेट सीरीज जीत कर उसके खिलाफ अपना दबदबा बनाए रखने उतरेगा। बावजूद इसके विराट कोहली और रोहित शर्मा की मौजूदगी सेे भारत के हौसले बुलंद हैं।
श्रेयस अय्यर की अगुआई में भारत की टी 20 क्रिकेट टीम के निसिन (आईची, नगोया, जापान) में एशियाई की टीम में खेलने वाली टीम में अपने सबसे अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह , अर्शदीप सिंह के साथ इशान किशन के शामिल होने के चलते वेस्ट इंडीज के खिलाफ वन डे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में भारत के टेस्ट और वन डे कप्तान शुभमन गिल को उपलब्ध विकल्पों के बूते ही उतरना पड़ेगा। भारत के चीफ कोच गौतम गंभीर ने अपने कप्तान के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम न उपलब्ध होने पर चिंता जताई है।
भारत के लिए वेस्ट इंडीज के खिलाफ वन डे क्रिकेट सीरीज के लिए अच्छी बात यह है कि उसे रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अपने सदाबहार अब केवल इसी फॉर्मेट में खेल रहे दोनों दिग्गज खिलाड़ी उपलब्ध हैं। भारत के लिए ये दोनों खिलाड़ी अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले आईसीसी वन डे क्रिकेट विश्च कप के लिए बेहद अहम हैं। वेस्ट इंडीज ने अब तक वन डे विश्व कप के लिए क्वॉलिफफाई नहीं किया और भारत के खिलाफ इस वन डे सीरीज के जरिए वह अपने खिलाड़ियों का आजमाने की कोशिश करेगी।
वेस्ट इंडीज की टीम अनुभवी कप्तान अनुभवी विकेटकीपर शे होप की अगुआई में ऑलराउंडर रॉस्टन चेज, जस्टिन ग्रीव्ज के साथ केसी कार्टी, जॉन कैंपबेल और शेरपन रदरफर्ड जैसे बल्लेबाजों और शमेर जोसेफ, अल्जारी जोसेफ , जेडन सील्स जैसे तेज गेंदबाज और 19 बरस के कलाई के स्पिनर विटल लावेज पर भरोसा कर मजबूत भसारत को उसके घर में रोकने का हसीन खवाब लिए रविवार को खेलने उतरेगी।
वेस्ट इंडीज ने अब तक भारत की धरती पर बीते 24 बरस में एक भी वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज नहीं जीती है। भारत के कई दिग्गज बेशक एशियाई खेलों में खेलने में व्यस्त है बावजूद इसके वेस्ट इंडीज के लिए मेजबान टीम से वन डे सीरीज जीतना मुंगेरी लाल के हसीन सपने जैसा ही लगता है। वेस्ट इंडीज के कोच डैरन सैमी ने ठीक ही कहा कि भारत के खिलाफ यह वन डे क्रिकेट सीरीज उनके लिए यह जानने का मौका होगी कि वह क्रिकेट के इस फॉर्मेट में कहां खड़े हैं। 19 बरस के कलाई के स्पिनर विटल लावेज ने इस साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अंतर्राष्ट्रीय वन डे करियर का आगाज कर जिस तरह 9 विकेट चटकाए थे तो वह उसके तुरुप के इक्के साबित हो सकते हैं।
भारत के लिए अच्छी बात यह है कि भारत जब अंतिम बार श्रीलंकसा के खिलाफ 2023 में वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था उसमें विराट कोहली ने 110 गेंदों पर अविजित 166 रन की पारी खेली थी। भारत विराट के साथ रोहित शर्मा से भी वेस्ट इंडीज के खिलाफ बड़ी पारी की आस करेगा। बेशक हार्दिक पांडया भारत के लिए वन डे टीम संयोजन के लिहाज से बेहद अहम है और वह टीम को बहुत जरूरी संतुलन देते हैं लेकिन उनकी दिक्कत यह है कि वह कभी भी चोट खा किसी भी अहम मैच या सीरीज से बाहर हे जाते हैं। भारत दरअसल इसीलिए हार्दिक के विकल्प के रूप उन्हीं की तरह तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतिश कुमार रेड्डी को देख रहा। भारत के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्केल ने ठीक ही कहा कि वह नीतिश रेड्डी से बतौर ऑलराउंडर निरंतर सधे हुए प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं।
भारत की बल्लेबाजी बेशक कप्तान शुभमन गिल व उनके सलामी जोड़ीदार रोहित शर्मा , विराट कोहली, केएल राहुल, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल के साथ ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और नीतिश रेड्डी पर निर्भर करेगी। भारत के दो और तेज गेंदबाजों गुरनूर बराड़ व प्रसिद्ध कृष्णा के साथ उतरने की उम्मीद है। दिलचस्प यह होगा कि क्या भारत दूसरे स्पिनर मे कुलदीप यादव का उतारेगा अथवा अतिरिक्त बल्लेबाज के रूप में ध्रुव जुरैल अथवा नमन धीर में किसी एक को अपनी एकादश में मौका देगा।
तिरुवनंतपुरम (पहला वन डे अंतर्राष्ट्रीय) : भारत वि वेस्ट इंडीज , दोपहर 2 बजे से।





