इन्दिरापुरम पुलिस द्वारा एक स्नैचर पुलिस मुढभेड़ में गिरफ्तार

Snatcher arrested by Indirapuram police following an encounter.

दीपक कुमार त्यागी

अभियुक्त के कब्जे से एक मोटर साईकिल व 01 अदद अवैध तमंचा मय 02 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद ।

गाजियाबाद : पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के कमिश्नर जे. रविन्द्र गौड़ व डीसीपी सिटी / ट्रांस हिंडन धवल जायसवाल के निर्देशानुसार 21 सितंबर 2026 को रात्रि करीब 10:00 बजे थाना इंदिरापुरम की पुलिस टीम द्वारा कनावनी पुस्ता रोड पर चेकिंग की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा एक बाइक पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम के द्वारा शक के आधार पर उन्हें रोकने का इशारा किया जाता है पर रुकते नहीं और तेजी से बाइक भगाकर पुनः 5/6 की पुलिया की तरफ भागने का प्रयास करते हैं। पुलिस टीम द्वारा शक के आधार पर उनका पीछा किया जाता है। अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जानलेवा फायर किया जाता है। पुलिस टीम द्वारा सिखाए गए तरीकों से अपना बचाव करते हुए इन पर जवाबी फायर किया गया इस दौरान एक अभियुक्त के बाएं पैर में गोली लगी तथा दूसरा अभियुक्त भागने में सफल रहा।

एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि अभियुक्त से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम सोहेल बताया जोकि दिल्ली का रहने वाला है तथा इसके द्वारा यह बताया गया कि आज से लगभग 15 दिन पहले थाना इंदिरापुरम क्षेत्र के चौकी वसुंधरा में इसके द्वारा मोबाइल स्नैचिंग की घटना की गई थी। अभियुक्त का एक अन्य साथी जो भागने में सफल रहा आमिर, यह दोनों मिलकर थाना इंदिरापुरम क्षेत्र तथा दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर मोबाइल तथा चैन स्नैचिंग की घटनाएं कारित करते हैं। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा, एक अदद जिंदा कारतूस, दो अदद खोखा कारतूस, एक ब्लैक कलर की ड्यूक बाइक, जो दिल्ली से चोरी होना बताया जा रहा है। इसके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की गई तो इसके ऊपर आधा दर्जन से अधिक चोरी, स्नैचिंग तथा आर्म्स एक्ट के मुकदमे पंजीकृत हैं। अभियुक्त को उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भेज दिया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।