जोंटी सिद्धू की तूफानी पारी से सेंट्रल दिल्ली किंग्स तीसरी जीत से शीर्ष पर

Central Delhi Kings move to the top with their third win, thanks to Jonty Sidhu's explosive innings

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : जोंटी सिद्धू की 75 रन की तूफानी पारी की बदौलत सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को अरुण जेटली स्टेडियम में सोमवार देर रात दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) टी 20 क्रिकेट में सोमवार देर रात चार विकेट से हरा दिया। सेंट्रल दिल्ली किंग्स लगातार तीन मैचों में तीन जीत से छह अंकों के साथ शीर्ष पर पहुंच गई।

यश भाटिया (90 रन,51 गेंद, छह छक्के, 7 चौके) की सार्थक रंजन (64 रन, 39 गेंद, 3 छक्के, सात चौके) के साथ दूसरे विकेट की 93 और भरत सिंदवानी (43 रन,22 गेंद, 4 छक्के, दो चौके) के साथ चौथे की 85 रन की भागीदारी की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 209 रन बनाए।

जवाब में जोंटी सिद्धू (75 रन, 38 गेद,6 छक्के, पांच चौके) की आदित्य भंडारी (46रन, 24 गेंद, 4 छक्के, 3 चौके) के साथ छठे विकेट की 32 रन की भागीदारी की बदौलत सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने आठ गेंदो के बाकी रहते छह विकेट पर 210 रन बना कर मैच जीत लिया। कप्तान यश धुल (10 रन, 5 गेंद, एक छक्का, एक चौका), सिद्धार्थ जून(31 रन, 14 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके), युगल सैनी (20 रन, 22 गेंद, दो चौके) के रूप में सेंट्रल दिल्ली किंग्स पारी के दसवें ओवर में चार विकेट मात्र 85 रन पर गंवा कर संकट में पड़ गई थी। टी सिद्धू पारी के 18 वें ओवर में अर्जुन रपरिया की चौथी गेंद को उड़ाने की कोशिश में वैभव कांडपाल की गेद को उड़ाने की कोशिश में छठे बल्लेबाज के रूप में जब 200 रन पर आउट हुए तो तब टीम जीत से महज दस रन दूर थी।