मौजूदा चैंपियन वेस्ट दिल्ली लॉयंस का न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ पलड़ा भारी

Defending champions West Delhi Lions hold the upper hand against New Delhi Tigers

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : चोट के बाद टीम इंडिया में कामयाब वापसी करने वाले रफ्तार के सौदागर मयंक यादव ईस्ट दिल्ली राइडर्स तथा अब फिट होने की ओर बढ़ रहे भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके तेज गेंदबाज हर्षित राणा नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स तथा टी 20 में टीम इंडिया के लिए खेल चुके प्रिंस यादव न्यू दिल्ली टाइगर्स और विस्फोटक बल्लेबाज प्रियांश आर्य आउटर दिल्ली वॉरियर्स के लिए तीसरी पुरुष दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) टी 20 क्रिकेट लीग में खेलते दिखेंगे। तीसरी पुरुष डीपीएल 31 जुलाई से शुरू हो करीब एक महीने 30 अगस्त तक चलेगी। पुरुष डीपीएल में 31 जुलाई को फाइनल के लिए रिजर्व दिन के रूप मे रखा गया है। ऋषभ पंत हालांकि पुरानी दिल्ली 6 के कप्तान हैं लेकिन वह श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से उसके घर में शुरू होने वाली वाली दो टेस्ट मैच की सीरीज के लिए भारतीय टीम के साथ तैयारी में जुटे होने के कारण उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में दिल्ली 6 की कप्तानी अनुज रावत करेंगे। पुरुष डीपीएल 3 में सेंट्रल दिल्ली किंग्स, पुरानी दिल्ली 6, साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज, ईस्ट दिल्ली राइडर्स, वेस्ट दिल्ली लॉयंस, नई दिल्ली टाइगर्स, आउटर दिल्ली वॉरियर्ज, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स में कुल आठ टीमें शिरकत करेंगी।वहीं महिला दिल्ली प्रीमियर लीग 20 अगस्त से 2 सितंबर तक चलेगी और 3 सितंबर को फाइनल के लिए रिजर्व दिन के रूप में रखा गया है।

2026 आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स द्वारा दिल्ली कैपिटल्स को ट्रेड किए गए नीतिश राणा की कप्तानी में मौजूदा चैंपियन वेस्ट दिल्ली लॉयंस डीपीएल 3 में खिताब बरकरार रखने की मजबूत दावेदार है। वेस्ट दिल्ली लॉयंस का पलड़ा न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ शनिवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले अपने पहले मैच में भारी नजर आता है। नीतिश राणा की अगुआई में वेस्ट दिल्ली लॉयंस आरसीबी को आईपीएल 2026 खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले लेग स्पिनर सुयश शर्मा, वीरेंद्र सहवाग के बेटे विस्फोटक बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग , दिल्ली के लिए बतौर बल्लेबाज रणजी ट्रॉफी में बल्ले से दमदार प्रदर्शन करने वाले आयुष दुसेजा के बूते इस बार भी खिताब बरकरार रखने उतरेगी। पुरुष डीपीएल में राउंड रॉबिन फॉर्मेट में 40 लीग मैच खेले जाएंगे। शनिवार का पहला मैच साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज और ईस्ट दिल्ली राइडर्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में सभी निगाहें जिम्बाब्वे दौरे पर अपनी रफ्तार से कहर बरपाने वाले ईस्ट दिल्ली राइडर्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव और 18 बरस के बाएं हाथ के स्पिनर रौनक वाघेला व और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज के कप्तान ऑफ स्पिन ऑलराउंडर आयुष बड़ोनी , सनत सांगवान और तेजस्वी दहिया पर रहेंगी।

नीतिश राणा, 2026 में आरसीबी को आईपीएल 2026 में खिताब बरकरार रखने में अहम भूमिका निभाने वाले लेग स्पिनर सुयश शर्मा , आयुष दुसेजा ,खुद कप्तान नीतिश राणा और वीरेंद्र सहवाग के बड़े बेटे आर्यवीर सहवाग के रूप में मौजूदा चैंपियन वेस्ट दिल्ली लॉयंस की बल्लेबाजी खासी मजबूत है। हिम्मत सिंह की अगुआई वाली न्यू दिल्ली टाइगर्स प्रिंस यादव ने गेंद से कमाल कर दो अर्द्धशतक जड़ कुल 151 रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी के साथ भारत को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज 3-0 से जिताने में अहम भूमिका निभाई लेकिन अभी यह पक्का नहीं है कि वह अभी वहां जांघ की मांसपेशी में आए खिंचाव से पूरी तरह ठीक हुए हैं या नहीं।डीपीएल में लीग चरण की समाप्ति पर शीर्ष पर रहने वाली टीम दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से क्वॉलिफायर्स 1 में 26 अगस्त को भिड़ेगी। इलिमिनेटर भी 26 अगस्त को ही खेला जाएगा। इलिमिनेटर 1 की विजेता क्वॉलिफायर्स 1 में हारने वाली टीम से क्वॉलिफायर्स 2 में 28 अगस्त को भिड़ेगी और इसका विजेता क्वॉलिफायर्स 1 की विजेता से फाइनल में 30 अगस्त को भिड़ेगा। यदि बारिश के चलते 30 अगस्त को फाइनल धुल जाता है तो यह 31 अगस्त को खेला जाएगा।

मौजूदा चैंपियन नीतिश राणा की अगुआई वाली वेस्ट दिल्ली लॉयंस अपने अभियान का आगाज 1 अगस्त को न्यू दिल्ली टाइगर्स के खिलाफ शनिवार को मैच खेल कर करेगी जबकि इससे पहले साउथ दिल्ली सुपरस्टार्ज और ईस्ट दिल्ली राइडर्स से अरुण जेटली स्टेडियम में आमने सामने होंगी। दिल्ली और दुनिया के तीनों फॉर्मेट के धुरंधर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे वेदांत सहवाग (सेंट्रल दिल्ली किंगस) ये धुल की अगुआई वाली सेंट्रल दिल्ली किंग्स और दूसरे बटे आर्यवीर सहवाग बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज नीतिश राणा की अगुआई वाली वेस्ट दिल्ली लॉयंस के लिए खेलते दिखेंगे।

डीडीसीए के अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा, ‘ डीपीएल के अब तक हुए हर सीजन ने इसमें और भरोसा जताया है। अब डीपीएल का नया सीजन भी यादगार होने की आस कर सकते है। हर सीजन के साथ डीपीएल बहुत बड़ा होता रहा है और इसे खिलाड़ियों, फ्रेंचाइजी और प्रशंसकों का गजब का समर्थन मिला है। हम पूरा भरोसा है कि डीपीएल का तीसरा सीजन और रोमांचक होगा। अरुण जेटली स्टेडियम में डीपीएल में और कड़े और रोचक मैच देखने को मिलेंगे। हमें पूरी उम्मीद है कि बड़ी तादाद में क्रिकेट प्रेमी डीपीएल मैचों का लुत्फ उठाने आएंगे।