विराट कोहली बने वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 15 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : कप्तान सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल व सदाबहार विराट कोहली के बेहतरीन शतकों और बाएं हाथ के लेग स्पिनर कुलदीप यादव (4/40) के गेंद से ‘चौके’ की बदौ़लत भारत ने मेहमान वेस्ट इंडीज को तिरुवनंतपुरम में तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज के पहले मैच में रविवार को आठ विकेट से हरा दिया। विराट कोहली ने वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 55 वां और वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 85 वां शतक पूरा किया। सचिन तेंडुलकर (377 अंतर्राष्ट्रीय पारी) को पीछे छोड़ कर विराट कोहली वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज मात्र 303 अतर्राष्ट्रीय पारियों में 15 हजार रन बनाने बल्लेबाज बन गए।
सलामी बल्लेबाज जस्टिन ग्रीव्ज (101 रन, 108 गेंद, 12 चौके) के करियर के पहले वन डे अर्ताष्ट्रीय शतक और उनके अपने सलामी जोड़ीदार जॉन कैंपबेल (62 रन, 60 गेंद, 3 छक्के, छह चौके) के साथ 19.2 ओवर में 136 रन की भागीदारी और निचले क्रम आमिर जंगू(58 रन, 43 गेंद, एक छक्का व सात चौके) के अविजित अर्द्बशतक की बदौलत वेस्ट इंडीज ने भारत के फिलहाल सबसे कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के सामने पहले बल्लेबाजी की दावत पाकर निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 295 रन का मजबूत स्कोर बनाया।
जवाब में चेज मास्टर विराट कोहली(अविजित 139, 88 गेंद, 9 छक्के,10 चौके) की सलामी बल्लेबाज कप्तान शुभमन गिल (110 रन, 18 गेंद, एक छक्का, 13 चौके) के साथ दूसरे विकेट की 151 रन तीसरे विकेट के लिए ऋतुराज गायकवाड़ (अविजित 13 रन, 19 गेंद) के साथ 75 रन की अटूट भागीदारियों की बदौलत भारत ने 41.4 ओवर में दो विकेट पर 300 रन बनाकर मैच जीत कर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। शुभमन गिल ने अपने सलामी जोड़ीदार रोहित शर्मा (34 रन, 35 गेंद, तीन छक्के) के साथ पहले विकेट की 74 रन जोड़े। रोहित शर्मा ने पारी के 12 वें ओवर तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की गेंद को पुल करने की कोशिश में डीप मिड विकेट पर ज्वेल को कैच थमा दिया। कप्तान शुभमन गिल ने ऑफ स्पिनर रॉस्टन चेज की पारी के 34 वें ओवर में वाइड गेंद को स्वीप करने की कोशिश में डीप मिड विकेट पर ज्वेल कैच थमा दिया और भारत ने दूसरा विकेट पर 225 रन पर खो दिया। विराट कोहली ने वेस्ट इंडीज के बाएं हाथ के भारतीय मूल के स्पिनर गुड़ाकेश मोती के नौवें और पारी के 38 वें ओवर की चौथी गेंद को चहलकमी कर उड़ा छक्का जड़ कर अपना वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 55 वां और 86 वां अंतर्राष्ट्रीय शतक पूरा किया। विराट कोहली ने एक बार फिर दिखाया कि उन्हें खासतौर पर वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ चेजमास्टर क्यों कहा जाता है। विराट कोहली ने कैसी कार्टी की गेंद पर लगातार दो छक्के जड़ कर भारत को शानदार जीत दिलाई। विराट कोहली ने वेस्ट इंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की गेंदो पर लगातार दूसरा चौका जड़ खिलाफ सीरीज के पहले अपने 315 वें वन डे अंतर्राष्टीय मैच और 303 वीं पारी खेलते हुए 15080 रन पूरे कर लिए। कोहली अब वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने में सचिन तेंडुलकर (463 वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच 452 पारी, 18426 रन) के बाद दूसरे नंबर पर हैं। विराट कोहली ने अब तक वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दुनिया में सबसे ज्यादा 55 शतक और 79 अर्द्धशतक जड़े जबकि सचिन तेंडुलकर के नाम 49 शतक और 96 अर्द्धशतक हैं।
भारत के तुरुप के तीनों फॉर्मेट के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह के जापान में एशियाई खेलों में श्रेयस अय्यर की अगुआई में खेल रही टीम में व्यस्त होने के चलते इस वन डे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं है। भारत की वन डे क्रिकेट टीम में वापसी करने बाएं हाथ के लेग स्पिनर कुलदीप यादव (4/40 ) एक समय 300 रन से भी बड़े स्कोर की ओर बढ़ती लगी वेस्ट इंडीज की क्रिकेट टीम को 300 रन से भी कम पर रोक दिया। वेस्ट इंडीज ने 31 वे से 36 वें ओवर के बीच मातर 22 रन के भीतर चार विकेट गंवा कर मजबूत आगाज का वज लाभ गवा दिया। जस्टिन ग्रीव्ज ने नीतिश रेड्डी के दूसरे ओवर में 18 रन दिए। भारतीय गेंदबाज शुरू के 20 ओवर में वेस्ट इंडीज के ग्रीव्ज और जॉन कैपबेल की सलामी जोड़ी के सामने बेबस नजर आई। ग्रीव्जने अपने लंबे कद का खूब लाभ उठाकर भारत के लबे कद के तेज गेंदबाज गुरनूर बरसड़ अृर नीतिश रेडडी की जमकर धुनाई की।कुलदीप यादव ने पारी के 20 वें ओवर में कैंपबल को हवा में मात दी और उन्होंने फाइन लेग पर प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच कर भारत को पहली कामयाबी 135 रन पर दिलाई। कैसी कार्टी (13 रन, 31 गेंद) ने प्रसिद्ब की गंद को पुल करने की कोशिश में कप्तान शभमन गल के हाथों कैच कराया और वेस्ट इंडीज ने दूसरा विकेट 31 वें 178 रन पर खोया।
कुलदीप यादव ने शे होप(11 रन, 12 गेद, एक चौका) को जडेजा के हाथों कैच करा वेस्ट इंडीज का स्कोर तीन विकेट पर 195 कर दिया। कुलदीप यादव ने अपने अगले और पारी के पारी के 36वें पहलेजस्टिन ग्रीव्ज (101) को एलबीडब्ल्यू आउट किया और चौथी गेद पर ज्वेल एंड्रशज (0) को गुगली पर रोहित शर्मा के हाथों कैच करा वश:सट इंडभज का :सकोर पांच विकेट पर 198 कर दिया। रॉस्टन चेज (24 रन, 32 गेंद, तीन चौके) को प्रसिद्ब कृष्णा ने बोल्ड किया जबकि मैथ्यू फोर्ड 7 रन, 12 गेंद) ने नीति रशडडी की गेंद को उड़ाने की कोशिश में नमन धीर को डीप एक्सट्रा कवर में कैच करा वेस्ट इंडीज का स्कोर सात विकट पर 288 कर दिया





