दीपक कुमार त्यागी
पूर्व सांसद के.सी. त्यागी के राष्ट्रीय लोकदल संसदीय बोर्ड का चेयरमैन बनने पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित
मुरादनगर, गाजियाबाद : राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद के.सी. त्यागी को पार्टी के संसदीय बोर्ड का चेयरमैन बनाए जाने पर मुरादनगर में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अनुज त्यागी (असालतपुर) के संयोजन में के.जी. रिसोर्ट, फ्रेंड्स कॉलोनी, मुरादनगर, जनपद गाजियाबाद में किया गया। समारोह में राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर के.सी. त्यागी का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए के. सी. त्यागी ने कहा कि संसदीय बोर्ड का दायित्व पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
वहीं वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि के.सी. त्यागी के अनुभव, मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व से राष्ट्रीय लोकदल को संगठनात्मक स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी। समारोह में उपस्थित पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि के.सी. त्यागी का लंबा राजनीतिक अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण पार्टी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नई जिम्मेदारी मिलने से पार्टी संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होगा।
इस अवसर पर सभी उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने के.सी. त्यागी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
कार्यक्रम में पार्टी की नीतियों, संगठन के विस्तार और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। समारोह के अंत में उपस्थित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर सुभाष त्यागी ने की मंच संचालन एडवोकेट शैलेन्द्र त्यागी ने किया, कार्यक्रम में सुरेंद्र त्यागी, अमरजीत सिंह बिड्डी प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ, कर्नल ब्रह्मपाल तोमर प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ रालोद, अमरीश त्यागी, मेरठ टीम आरएलडी संयोजक मोहित चौधरी सी एम डागर, विकास भैंसा, रामपाल चौधरी, जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय लोकदल, चौधरी अरुण कुमार भुल्लन, विनोद त्यागी, नितिन त्यागी, बिट्टू त्यागी, अभिषेक त्यागी, सोमनाथ त्यागी, संदीप त्यागी, धनप्रकाश त्यागी, सतेंद्र त्यागी, मनोज त्यागी जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा गाजियाबाद, पुनीत त्यागी महानगर अध्यक्ष अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा गाजियाबाद, अरुण त्यागी वैरा, रामकिशन त्यागी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।





