सोहेल खान ने रैंप पर डांस से मचाया धमाल

Sohail Khan created a stir with his dance on the ramp

मुंबई (अनिल बेदाग): फैशन जब ग्लैमर, विरासत और मस्ती का संगम बन जाए, तो शाम यादगार होना तय है। बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक 2026 में डिजाइनर रियाज़ और रेशमा गांगजी के प्रतिष्ठित फैशन ब्रांड ‘लिबास’ ने अपने 30 साल के सफर का जश्न बेहद शाही अंदाज में मनाया। अभिनेता सोहेल खान और अभिनेत्री अनुप्रिया गोयनका शोस्टॉपर बने, लेकिन महफिल लूटी सोहेल के अनोखे रैंप वॉक और डांस ने। रियाज़ गांगजी ने ‘लिबास’ भारतीय कारीगरी और मिस्र की शाही प्रेरणा को एक साथ प्रस्तुत किया।

सोहेल ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा, “रैंप वॉक के साथ डांस और मस्ती ही इस शो की खासियत थी। फैशन शो तो बहुत होते हैं, लेकिन इतना मजा और मस्ती कुछ नया और अलग था।” उन्होंने यह भी बताया कि लंबे समय बाद रैंप पर लौटने के लिए उन्हें अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलना पड़ा।