सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : भारत के कप्तान शुभमन गिल को बृहस्पतिवार को दाएं हाथ की उंगली (अनामिका) में चोट के चलते श्रीलंका दौरे पर श्रीलंका क्रिकेट इलेवन खिलाफ शुक्रवार को शुरू इकलौते तीन दिन के अभ्यास मैच से पहले बृहस्पतिवार को मैदान पर नहीं उतरे और उनकी गैर मौजूदगी में उपकप्तान केएल राहुल ने इस मैच में भारत की कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली। बीसीसीआई ने शुक्रवार को वक्तव्य जारी कर कहा कि इस दौरे पर उपकप्तान केएल राहुल भारत की इस तीन दिन के मैच में कप्तानी करेंगे। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैच की यह सीरीज भारत की घर में मेहमान दक्षिण अफ्रीका से दो टेस्ट 0-2से हारने के बाद फिलहाल चल रही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल की पहली टेस्ट सीरीज है। भारत ने इस टस्ट सीरीज से पहले इंग्लैड से उसके घर में पांच टस्ट की सीरीज दो दो से ड्रॉ खेली थी।
शुभमन गिल की अनामिका की चोट की बाबत बीसीसीआई ने कहा, ‘शुभमन गिल ऐहतियात के दौरे पर पहले दिन श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ मैदान पर नहीं इस अभ्यास मैच में मैदान पर नहीं उतरेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम शुभमन गिल की चोट की निगरानी कर रही है।’ अभी यह देखना होगा कि क्या गिल आगे दो दिन श्रीलंका इलेवन के खिलाफ इस मैच में खेलते हैं ,या नहीं। भारत क्रिकेट टीम मेजबान श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट 15 अगस्त से गाल और दूसरा व आखिरी टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो में खेलेगी।
भारत की टीम श्रीलंका दौरे पर आने से पहले ही चोटों से परेशान है। बी सुदर्शन जून-जुलाई में भारत ए के लिए श्रीलंका दौरे पर टखने में चोट के बाद अभी तक श्रीलंका नहीं पहुंचे हैं, हालांकि उनके 15 अगस्त को गाल में श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट तक श्रीलंका पहुंचने की उम्मीद है। गिल की उंगली में चोट के चलते फिलहाल चोटों से जूझ रही भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटरों की फेहरिस्त और लंबी हो गई। भारत के तुरुप के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने में चोट से श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट की सीरीज से बाहर हैं और जगह नवोदित आकिब नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने जसप्रीत बुमराह को घुटने की चोट से उबरने के लिए अभी और आराम की सलाह दी है। चोट के चलते तेज गेंदबाज ऑलराउंडर हर्षित राणा और स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर पहले ही टेस्ट टीम से बाहर हैं। वहीं पीठ की चोट से उबरने के बावजूद राष्ट्रीय क्रिकेट चयनकर्ताओं ने तेज गेंदबाज आकाशदीप के नाम पर विचारनहीं किया। भारत के 19 जुलाई को इंग्लैंड तीन वन डे अतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज गंवाने के बाद शुभमन गिल ने भारतीय क्रिकेटरों की चोटों पर चिंता जताते हुए इसके चलते ही भारत के बराबर अपनी एक मजबूत टीम उतारना एक बड़ी चुनौती बन गय ह।





