खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 : प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों हुए सम्मानित

Khel Mahakumbh-Chief Minister Championship Trophy-2026: Talented young players honored

रविवार दिल्ली नेटवर्क

देहरादून। खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी-2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर से आए प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

उन्होंने कहा, निश्चित रूप से खेल महाकुंभ ने ग्रामीण अंचलों में छिपी खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच प्रदान किया है। हमारी सरकार मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना एवं मुख्यमंत्री खेल विकास निधि जैसी पहलों के माध्यम से खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति, खेल उपकरण और बेहतर प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध करा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहाकि हमारा संकल्प है कि उत्तराखंड की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए हरसंभव अवसर मिले और प्रदेश के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देवभूमि का गौरव बढ़ाएं। कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य, राज्य सभा सांसद श्री नरेश बंसल समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।