दीपक कुमार त्यागी
- 24X7 सतर्कता विशेष टीमों को पूरी तरह अलर्ट और मुश्तैद रखने के निर्देश।
- अनावश्यक शटडाउन पर सख्त रोक।
- प्रबन्ध निदेशक ने निर्देश दिए हैं कि सभी 14 जनपदों के बिजलीघरों के पैनल और फीडर सुचारू एवं कार्यशील अवस्था मे रखें जाएँ।
- बिजली आपूर्ति मे किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नही की जाऐगी।
मेरठ : दीपावली, भाई दूज एवं छठ पूजा के पावन पर्वो के दृष्टिगत पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता (आई०ए०एस०) ने 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र सिविल लाइन मेरठ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सब-स्टेशन के उपकरणों, पावर ट्रांसफार्मर तथा विद्युत लाइन की कार्यप्रणाली का जायजा लिया, उपकेन्द्र के पैनल एवं फीडरों की कार्यशीलता की जाँच की। प्रबन्ध निदेशक ने सभी सम्मानित उपभोक्ताओं को दीपावली एवं आगामी त्योहारों पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपभोक्ताओं को सभी 14 जनपदों मे सुचारू एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाऐगी।
प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता ने सिविल लाइन बिजलीघर पहुंचॅकर, सब-स्टेशन और बिजलीघर परिसर का औचक निरीक्षण किया तथा महत्वपूर्ण निर्देश दिए। प्रबन्ध निदेशक द्वारा 24X7 विशेष टीमों को पूरी तरह अलर्ट और मुश्तैद रखने के निर्देश दिए गए है। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस पावन पर्व के दौरान अनावश्यक शटडाउन न लिया जाए ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सके। निरीक्षण मे प्रबन्ध निदेशक ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी 14 जनपदों के बिजलीघरों के पैनल और फीडर सुचारू और कार्यशील अवस्था में रखे जाएँ। प्रबन्ध निदेशक ने स्पष्ट किया है कि बिजली आपूर्ति मे किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नही की जाऐगी, विद्युत व्यवधान होने पर, त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए गए हैं।
प्रबन्ध निदेशक रवीश गुप्ता द्वारा लाइनों पर कार्य करते समय सुरक्षा मानकों का कडाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी 14 जनपदों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत व्यवधान की स्थिति मे तत्काल कार्यवाही करते हुए आपूर्ति शीघ्र बहाल की जाए, इसके लिए पर्याप्त संख्या मे मरम्मत गैंग और ट्राली ट्रांसफार्मर की पूर्व व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है साथ ही संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी फील्ड में सक्रिय रहकर, विद्युत व्यवस्था की सत्त निगरानी सुनिश्चित करेंगे। उपभोक्ता विद्युत संबंधी किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री विद्युत हेल्प लाइन नम्बर 18004101912 पर संपर्क कर सकते हैं।
निरीक्षण के दौरान सोनम सिंह स्टाफ आफिसर, प्रशान्त सोनी अधिशासी अभियन्ता 11 केवी, मृत्युंजय शाही अधिशासी अभियन्ता 33 केवी सहित उपखण्ड अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।





