न्यूजीलैंड से दूसरा वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच डकवर्थ लुइस नियम के आधार जीत भारत सीरीज में 2-0 से आगे

India wins second ODI against New Zealand based on Duckworth-Lewis rule, leads series 2-0

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : नवोदित तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ के गेंद से ‘चौके’ और केएल राहुल के मैच के मिजाज के मुताबिक गियर बदल कर गेंदों पर दो छक्कों और दो चौकों की मदद से अविजित 26 रन की पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को वेलिंगटन में बारिश से प्रभावित दूसरे वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर शनिवार को 4रन से हरा दूसरी जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की मजबूत बढ़त ले ली।
सुबह बारिश के चलते पहले मैच को 47-47 ओवर का कर दिया गया और इसमें भारत ने टॉस जीत कर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने की दावत दी। मैन ऑफ द’ मैच गुरनूर बराड़ (4/30) क अगुआई में भारत के तेज गेंदबाजों आकिब नबी (2/ 31), अंशुल काम्बोज (2/25) ने आपस में आठ विकेट बांटने के साथ बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल (2/28) के साथ मिलकर डैरल मिचेल (55 रन, 104 गेंद, दो छक्के व पांच चौके) के अर्द्धशतक और कप्तान मिचेल सेंटनर (31 रन,38 गेंद, दो छक्के, एक चौका) की उपयोगी पारी के बावजूद न्यूजीलैंड को 41 ओवर में मात्र 134 रन ढेर कर दिया। भारत ने जीत के लिए 135 का लक्ष्य का पीछा करते हुए 24 ओवर में जब अपना सातवां विकेट पर 113 रन पर खोया तो तब डकवर्थ लुइस नियम (डीएलएस) के आधार पर पार स्कोर से महज चार रन आगे था। भारत ने डकवर्थ लुइस के आधार पर चार रन स ही मैच जीता।

मैच में 55रन की सबसे बड़ी पारी खेलने वाले न्यूजीलैंड के डैरल मिचेल ने कहा कि पिच बहुत तेज उछाल तो था ही उछाल असमतल भी थी और साथ सीम मूवमेंट से बल्लेबाजी करनी खासी मुश्किल हो गई थी। ऐसे में वन डे क्रिकेट में दरारों के बीच से गेंद रन निकाल रन जुटाना भी मुश्किल हो गया था। इस असमतल उछाल का भारत के तेज गेंदबाज बराड़, काम्बोज और आकिब नबी की त्रिूमूर्ति ने पूरा लाभ उठा कर न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का क्रीज पर टिकना ही दूभर कर दिया था। न्यूजीलैंड के बल्लेबाज पिच का मिजाज पढ़ने तक ही तीन विकेट गंवा बैठे थे। आकिब नबी ने न्यूजीलैंड के टिम सिरफिट (0 रन, 5 गेद) व विल यंग (6 रन, 17 गेंद, एक चौका) की सलामी जोड़़ी कर आउट कर पैवेलियपन लौटाया जबकि अंशुल काम्बोज ने हेनरी निकोलस (11 रन, 26 गेंद, एक चौका) को आउट कर न्यूजीलैंड पर दबाव बनाया। न्यूजीलैंड की पारी के बीच में गुरनूर बराड़ ने टॉम लैथम(7 रन 22 गेंद), ग्लेन फिलिप्स (0 रन, 5 गेंद), कप्तान मिचेल सेंटनर(31) व नाथन स्मिथ (3 रन, 9 गेंद) को आउट कर उसके मध्यक्रम के टिकने नहीं दिया। मैच का इकलौता अर्द्धशतक जड़ने वाले डैरल मिचेल (55) को अक्षर पटेल ने गेंद को हवा दे बड़े स्ट्रोक के लिए ललचा का काम्बोज के हाथों कैच कराया 35 ओवर में उसका स्कोर छह विकेट 112 कर दिया और ब्लेयर टिकनर (2) को बोल्ड कर न्यूजीलैंड की पारी 41 वें ओवर में समेट दी। डैरल मिचेल और मिचेल सेंटनर ने छठे विकेट के लिए मैच की 59 रन की सबसे बड़ी भागीदारी की।

भारत ने जीत के लिए 135 रन के लक्ष्य को पाने के तेज आगाज करने के फेर में कप्तान शुभमन गिल (0 रन,1 गेंद) के रूप पारी के दूसरे और जैकब डफी के पहले ओवर की गेंद पर खो दिया। डफी ने अपने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर पहले मैच में जीत के हीरो विराट कोहली (7 रन, 7 गेंद, 1 चौका) को कवर में विल यंग के हाथों कैच करा कर भारत ने दूसरा विकेट 17 रन पर खोया। रोहित शर्मा 23 रन, 27 गेद,दो छक्के, दो चौके) ने काइल जेमिसन की आफ स्टंप से बाहर की गेंद को उड़ाने की कोशिश में निकोलस को कैच थमा बैठे और भारत ने तीसरा विकेट 9 वें ओवर में 39 रन पर खोया। श्रेयस अय्यर (30 रन, 46 गेंद, एक छक्का, 5 चौके) और उपकप्तान केएल राहुल अविजित 26 रन, 38 गेंद, दो छक्के, दो चौके) की तेज पारियों की बदौलत भारत ने 26 ओवर में सात विकेट पर 113 रन बनाए तब चह डीएलएस के आधार पर पार स्कोर से महज चार रन से आगे था और इसी अंतर से उसने मैच जीत लिया। अय्यर को जेमिसन ने खतरनाक बाउंसर पर आउट किया डफी ने नमन धीर और अंशुल काम्बोज के विकेट चटकाए। काम्बोज ने मैच के आखिरी ओवर में डफी की गेंद को उड़ाने के फेर में आउट हुए।

खुश हूं आखिर हम मैच जीतने में कामयाब रहे: शुभमन गिल
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने मैच जीतने पर कहा,‘पिच पर बल्लेबाजी करना खासा मुश्किल था। हमने जब न्यूजीलैंड को 134 पर आउट कर दिया तो मैंने सोचा था कि हम आसानी से जीत का लक्ष्य हासिल कर लेंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। खुश हूं कि आखिर कार हम जीतने मं कामयाब रहे। गुरनूर बराड़ ने पिछले मैच में बहुत बढ़िया गेंदबाजी की। ज्यादा अनुभव के साथ गुरनूर बराड़ और सधी गेंदबाजी करने लगेंगे क्योंकि उनके पास रफ्तार के साथ उछाल भी है। हमारे ज्यादातर सीमर उत्कृष्ट गेंदबाज हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दबाव में बेहतरीन प्रदर्शन करना ही अहम है। हम अब मौजूदा वन डे अंतर्राष्ट्रीय सीरीज में 2-0 से आगे हैं। पिच पर बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण था हमने जो ज्यादा विकेट गंवा दिए। डकवर्थ लुइस नियम के चले हार जाते तो तब धीर और काम्बोज के विकेट गंवाना बहुत बुरा लगाता।यह बेहद निराशाजनक होता। बस खुश हूं आखिर हम मैच जीतने में कामयाब रहे।

पिच बल्लेबाजी के लिए बेहद मुश्किल थी
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने अपनी टीम की हार पर कहा,‘ पिच बल्लेबाजी के लिए बेहद मुश्किल थी।मैच के अधबीच हम पिछड़ रहे थे लेकिन हमारे गेंदबाजों ने बहुत बढ़िया गेंदबाजी। हमनें गेद से अच्छा आगाज किया और हमारे गेंदबाजों नेअहम मौकों पर विकेट चटकाए। पिच के मुश्किल होने क बावजूद ह जैसे तैसे 160-180 रन तक पहुंच सकते थे

न्यूजीलैंड की तेज पिचों पर गेंदबाजी करने में मजा आया: बराड़
गुरनूर बराड़ ने कहा, ‘मुझे न्यूजीलैंड की तेज और उछाल वाली पिचों पर गेंदबाजी करने में बहुत मजा आया । हमारे भारत में पिचें सपाट होती हैं और आपको हार्ड लेंग्थ पर गेंदबाजी करनी पड़ती है है। आप अगर 140-142 किलोमीटर की रफ्तार से गेंदबाजी वाले गेंदबाज हं तो आपको आक्रामक अंदाज में गेंदबाजी करनी होती है। साथ ही आपको बतौर तेज गेंदबाज अपनी सीमाएं भी मालूम होनी चाहिए। जहां बल्लेबाज कंधे तक पुल शॉट खेलने की कोशिश करते हैं और ऐसे में मेरी कोशिश बस हार्ड लेंग्थ पर गेंदबाजी करने की होती है।