भारत की निगाहें अंतिम टी 20 अंतर्राष्ट्रीय भी जीत अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ करने पर

India aims to sweep the series against Afghanistan by winning the final T20 International as well

  • वैभव, वाशिंगटन सुंदर व यश ठाकुर को मौका दे सकता है भारत
  • बुमराह व शिवम दुबे को आराम दे सकता है भारत

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के धीमे आगाज के बाद तेज अर्द्धशतक, चोट के बाद वापसी करने वाले सीम गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतिश रेड्डी के चटकाए तीन विकेट और शुरू के दो मैचों में कुल सबसे ज्यादा पांच विकेट लेने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने ‘मेजबान’ अफगानिस्तान से यहां मंगलवार रात दूसरा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच भी आसानी से जीत तीन मैचों की क्रिकेट सीरीज 2-0 की अजेय व निर्णायक बढ़त के साथ अपने नाम कर ली। अफगानिस्तान की हार का कारण उसकी बल्लेबाजी लगातार दूसरे टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच मे भारत के खिलाफ नाकाम रहना रहा।

बेशक भारत ने सीरीज जीत ली है और अब उसकी निगाहें यहां बृहस्पतिवार को अफगानिस्तान से तीसरा व अंतिम टी 20 अंतर्राष्ट्रीय भी जीत उसका सूपड़ा साफ करने के साथ उन खिलाड़ियों को मौका देने पर लगी होंगी, जिन्हें शुरू के दो मैचों में अब तक मौका नहीं मिल पाया है। मौजूदा सीरीज के दूसरे के मैचों में एक एक अर्द्धशतक जड़ जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन में किसी एक को भारत यहां अरुण जेटली स्टेडियम में बुधवार को खेले जाने वाले तीसरे और आखिरी टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में 28 सितंबर को जापान में एशियाई खेलों के क्वॉर्टर फाइनल से पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ उसके घर में पिछली सीरीज में दो अर्द्धशतकों के साथ मैन ऑफ द’ मैच रहे वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह की जगह तेज गेंदबाज यश ठाकुर और ऑलराउंडर शिवम दुबे की जगह अब पूरी तरह फिट वाशिंगटन सुंदर को बृहस्पतिवार को अपनी एकादश मे शामिल कर उनकी फिटनेस को भी परख सकता है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारत की तीसरे और आखिरी टी 20 अंतर्राष्ट्रीय के लिए अपनी एकादश में बदलाव के संकेत दिए हैं।

भारत के टी 20 कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा भी बल्लेबाजी क्रम में उपर खेल सकते हैं क्योंकि दोनों को एशियाई खेलो के क्वॉर्टर फाइनल से पहले बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है। भले ही संजू सैमसन ने मंगलवार कोधीमे आगाज के बाद गियर बदल कर तेज अर्द्धशतक जड़ा लेकिन इसके बाद वह जल्द ही आउट हो गए। भारतीय क्रिकेट चयनकर्ताओंऔर कप्तान श्रेयस अय्यर को जितना मुमकिन हो सके वैभव सूर्यवंशी को टी 20 में बराबर बल्लेबाजी करने कर मौका देने की जरूरत है। बढ़िया बल्लेबाजी करने के बाद 15 बरस के बाद वैभव सूर्यवंशी को यदि एकादश से यूं बेवजह बाहर रखा जाता तो वह अपनी लय और आत्मविश्वास खो सकते हैं। लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के बाद सीरीज के पहले मैच में वापसी करने के बाद मांसपेशी में हल्के खिंचाव के चलते एहतियातन बाकी दो मैचों से बाहर हो गए हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि उनके जापान में एशियाई खेलों के क्वॉर्टर फाइनल में भारत के लिए खेलन उतरने की पूरी उम्मीद है। भारत के लिए मौजूदा सीरीज में एक तूफानी अर्द्धशतक सहित दो मैचों में कुल सबसे ज्यादा 121 रन अभिषेक शर्मा ने बनाए हैं जबकि उनके साथ अर्द्धशतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज संजू सैमसन है जबकि इशान किशन ने भी एक तेज व बढ़िया पारी खेली है। अफगानिस्तान के लिए मौजूदा सीरीज में इकलौता अर्द्धशतक ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजाई(75 रन) ने शुरू के जड़ा और शुरू के दो मैचों के बाद रन बनाने में शीर्ष पर हैं, लेकिन उन्हें छोड़ छोटी तेज पारियों को छोड़ कर उसके बाकी बल्लेबाज भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, नीतिश रेड्डी और जसप्रीत बुमराह की रफ्तार व धार के साथ स्पिनर अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई के खिलाफ जूझते ही नजर आए हैं। बेशक अफगानिस्तान के कप्तान जादरान कहें कि वह अपने बल्लेबाजों से बेहतर बल्लेबाजी की उम्मीद करते हैं लेकिन भारत के संतुलित तेज और स्पिन आक्रमण के सामने इसकी उम्मीद कम है।

हालात से जितना तालमेल बैठाएंगे, उतना बेहतर : श्रेयस
भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भारतीय टीम के लगातार दूसरा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय जीत सीरीज अपने नाम करने के बाद कहा,‘ हम दूसरे टी 20 में बड़ी जीत की आस में उतरे थे और इसमें कामयाब रहे। क्रिकेट की यात्रा हमेशा उतार चढ़ाव भरी रहेगी और इसमें बस जरूरत संतुलन बनाए रखने की होती है। आप हालात से जितना ज्यादा तालमेल बैठाएंगे, उतना ही आपके लिए बेहतर होगा। जहां तक बृहस्पतिवार को यहां खेले जाने सवाले तीसरे और आखिरी टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में टीम में बदलाव की बात है बेशक हम चाहते हं कि टीम में सभी खुद को पिच के मुताबिक ढाले और कुछ अभ्यास कर लें। ऐसे में जो खिलाड़ी फिलहाल सीरीज के शुरू के दो मैचों में एकादश से बाहर रहे बुधवार उन्हें मौका देने के लिए अच्छा होगा।‘

क्रिकेट में किसी भी क्षण कुछ भी मुमकिन: नीतिश रेड्डी
भारत के लिए फिट होकर वापसी करने वाले सीम गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतिश कुमार रेड्डी ने कहा,‘मैं शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट महसूस कर रहा हूं। हमने सीओई , बेगलुरू में बहुत मेहनत की। मैं हमेशा से ही बढ़िया ऑलराउंडर बनना चाहता था और इसीलिए मुझे अपनी गेंदों में जिस अतिरिक्त रफ्तार की दरकार थी, वह मैंने अब हासिल कर ली है। सबसे अहम है खुद पर भरोसा करना बेशक क्रिकेट रोचक अनिश्चितताओं का खेल है। क्रिकेट में किसी भी क्षण कुछ भी मुमकिन है।‘

अपनी बल्लेबाजी बेहतर करने की सोच रहे हैं: जादरान
अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने कहा, ‘भारत के खिलाफ हमें जूझना पड़ा। हम जितना बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहते थे नहीं कर पाए। हमने बतौर टीम सोचा है कि हम अपनी सोच कैसे बेहतर कर सकते हैं। पॉवर प्ले में बढ़िया न खेलने से हम पर दबाव आ गया। भारत के गेंदबाजों की तारीफ करनी होगी। हम अपनी बल्लेबाजी बेहतर करने की बाबत सोच रहे हैं। हमने चर्चा की कि 150-160 रन की बजाय हम कैसे 200 रन तक पहुंच सकते हैं और हमारी टीम को इतने स्कोर तक पहुंचने की इच्छा शक्ति की जरूरत है। हमें अंतर्राष्टीय मंच पर बड़ी टीमों को हराना है तो हमें ब़ड़ा स्कोर बनाना होगा। हमने इस साल यह दूसरा टी 20 मैच खेला । दरअसल हमें बहुत टी 20 खेलने को नहीं मिलते है । हम जितने ज्यादा मैच खेलेंगे उतना बेहतर करेंगे।‘
तीसरा व आखिरी टी 20 अंतर्राष्ट्रीय : भारत वि अफगानिस्तान (बृहस्पतिवार, शाम साढ़े सात बजे से)।