श्रेयस अय्यर की नई पारी: अब बल्ले से नहीं, युवाओं के सपनों से बदलेंगे खेल

Shreyas Iyer's new innings: Now, he will transform the game not with the bat, but by shaping the dreams of the youth

मुंबई (अनिल बेदाग): भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर अब मैदान के बाहर भी युवा प्रतिभाओं के भविष्य को लेकर एक नई पारी शुरू कर रहे हैं। उन्होंने सिंगापुर मुख्यालय वाली AI-native टैलेंट मोबिलिटी कंपनी Manifest Global में रणनीतिक निवेश किया है। कंपनी करीब 150 से अधिक देशों में हर साल लगभग 5 लाख छात्रों को शिक्षा और करियर के अवसरों से जोड़ने का काम करती है। श्रेयस अय्यर का मानना है कि भारत में प्रतिभा और महत्वाकांक्षा की कोई कमी नहीं है, लेकिन युवाओं को सही समय पर सही मार्गदर्शन मिलना बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा, “भारत में दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी है और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है सही समय पर सही दिशा और मार्गदर्शन की।”

अपने अनुभव को याद करते हुए अय्यर ने कहा, “किसी ने मुझ पर तब भरोसा किया था, जब मैंने कुछ हासिल भी नहीं किया था। हर बच्चे को ऐसा एक व्यक्ति चाहिए, लेकिन ज्यादातर बच्चों को वह नहीं मिल पाता।”

Manifest Global के फाउंडर और सीईओ रोहन पसारी ने कहा, “हर छात्र के भीतर महत्वाकांक्षा है और हर देश को आगे बढ़ने के लिए प्रतिभा चाहिए। Manifest इन दोनों को जोड़ने के लिए मौजूद है।” अब श्रेयस अय्यर भारत में छात्रों और परिवारों के बीच Manifest के अभियान का चेहरा भी बनेंगे।