कप्तान हरमनप्रीत बोले टीम के जीत से आगाज पर खुश है
सत्येन्द्र पाल सिंह
एम्सतलवीन (नीदरलैंड) : कप्तान ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह के पहले और तीसरे क्वॉर्टर में पेनल्टी कॉर्नर पर दागे दो और संजय के पहले क्वॉर्टर में दागे एक गोल की गोल की बदौलत भारत ने 16 वें पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 में पूल डी में अपने अभियान का आगाज कमजोर वेल्स पर शनिवार को यहां 3-1 से जीत के साथ किया। भारत को मजबूत घेरेबंदी और जवाबी हमलो पर यकीन करने वाली वेल्स के खिलाफ जीत के उम्मीद से ज्यादा संघर्ष करना पड़ा। वेल्स का पहले क्वॉर्टर के शुरू में दो तेज हमले पानी का बुलबुला साबित हुए। दुनिया की नौवें नंबर की टीम भारत के स्ट्राइकरों खासतौर पर सुखजीत सिंह, अभिषेक, मनदीप सिंह व दिलप्रीत सिंह और शिलानंद लाकरा ने गोल के मौके बनाए लेकिन वेल्स के गोलरक्षक टॉबी रेनाल्डस कॉटरेल ने वाकई करीब आधा दर्जन अच्छे बचाव किए। भारत के स्ट्राइकरों के लिए संतोष की बात यह रही कि उन्होंने मैदानी गोल न करने के बावजूद छह पेनल्टी कॉर्नर बनाए और इसमें से कप्तान हरमनप्रीत सिंह और संजय जैसे उसके ड्रैग फ्लिकरों ने तीन पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। वेल्स के लिए इकलौता गोल मैच खत्म होने से करीब मिनट पहले सैम वेल्स पहले किया। खेल खत्म होने से चार मिनट पहले वेल्स के सैम वेल्स ने गोलरक्षक मोहित एस एस के पैड को लगती लौटती गेंद को संभालने गोल में डालने की कोशिश की लेकिन वह इसके रोकने की कोशिश में इस पर बैठ गए और इस पर अंपायर ने पेनल्टी स्ट्रोक दिया। भारत के इस पर रेफरल लेने पर विडियो अंपायर ने गोल दे दिया। बावजूद इस यहां बसे अपनी भारतीय टीम की स्वतंत्रता दिवस पर हौसलाअफजाई करने के लिए वेगनर स्टेडियम में हाथों तिरंगा लिए भारतीयों को अपनी टीम जीत के साथ आगाज कर मैदान से लौटते बेशक बहुत खुशी हुई होगी।
मैन ऑफ द’ मैच कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा,‘हमारे लिए विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करने की खुशी है। मुझे मैन आफ द’ मैच बनने से ज्यादा खुशी है कि हम जीत के साथ मैदान से लौटे। वेल्स की टीम ने मैन टू मैन मार्किंग की कोशिश की। हमारे फॉरवर्ड बहुत बढ़िया खेले उन्होंने भले ही मैदानी गोल हीं किए लेकिन हमारे लिए बराबर पेनल्टी कॉर्नर दिलाए और हम इन्हें भुना करने में सफल रहे। हम अगले मैच में अपनी फिनिशिंग और बेहतर करने के साथ इस मैच की गलतियों से सबक ले और बेहतर खेलने की कोशिश करेंगे। मुझे खुशी है कि हमारी टीम के लिए नौजवान संजय ने पेनल्टी कॉर्नर पर पहला गोल किया।
वेल्स ने चौंकाते हुए शुरू के पांच मिनट में भारत के गोल पर दो खतरनाक हमले बोले। वेल्स के दो स्ट्राइकर फ्रेड न्यूबोल्ड और जैक प्रिचर्ड ने भारत के गोल पर बाएं से तेज शॉट गेंद को गोल में डालने की कोशिश लेकिन दोनों ही बार भारत के गोलरक्षक सूरज करकेरा ने अच्छश बचाव कर उन्हें गोल करने से रोका। भारत ने धीमे धीमे अपने खेल को संभाला। स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह ने बाएं से गेंद संभाली और तेज फर्राटा लगा वेल्स की डी में पहुंचे और वहां उन्हें बाधा पहुंचने पर भारत को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला और कप्तान हरमनप्रीत सिंह मैदान पर नहीं थे। संजय ने पेनल्टी कॉर्नर तेज फ्लिक कर गेंद को गोल में डालने की कोशिश लेकिन वेल्स के गोलरक्षक टॉबी कॉटरेल गेंद को पैड से ठीक से नहीं रोक मिला और अंपायर ने इस पर एक और पेनल्टी कॉर्नर दिया। संजय ने फिर पेनल्टी कॉर्नर लिया और तेज ड्रैग फ्लिक से गोल कर भारत का मैच के सातवें मिनट में खाता खोला। अभिषेक की हॉकी खींचने पर भारत को मैच का तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। भारत को दिलप्रीत सिंह ने दो मिनट बाद मैच का तीसरा पेनल्टी कॉर्नर दिलाया लेकिन इस पर हरमनप्रीत सिंह ने इस पर इस पर सीधे शॉट न ले गेंद को को राजिंदर सिंह की ओर सरकाशया लेकिन वह गेद तक ही नहीं पहुंच पाए और गोल करने का यह मौका निकल गया।
मनप्रीत सिंह ने दूसरे क्वॉर्टर के पहले ही मिनट में बाएं से दौड़ मैच का पांचवां पेनल्टी कॉर्नर दिलाया लेकिन इस पर गेंद डी के भीतर ठीक से रुकी नहीं और लेकिन आदित्य अर्जुन लालगे के तेज स्लैप पर वेल्स के गोलरक्षक टॉबी ने गोता लगाया और गेंद उनके पैड को लगकर गोल स्तंभ के उपर से बाहर चली गई। वेल्स के जैक प्रिचर्ड अगले हीमिनट जवाबी हमला बोल का बाएं से भारत की डी में घुसने की कोशिश इस संजय को छका उन्हें रोकने की कोशिश में गोलरक्षक मोहित डी में गिर गए लेकिन गेंद गोलस्तंभ के बाएं फ्ट्टे पर मार कर गोल करने का मौका चूका। शिलानंद लाकरा पहले क्वॉर्टर में चोट लगने के बाद दूसरे क्वॉर्टर के आखिर में मैदान पर उतरे और गोल करने के दो बढ़िया मौके बनाने के बावजूद गोल कर भारत की बढ़त बनाने में नाकाम रहे। सुखजीत ने लंबे स्कूप पर उन्हें बाधा पहुंचाने पर तीसरा क्वॉर्टर खत्म होने से तीन मिनट बाद मिले मैच के छठे पेनल्टी कॉर्नर पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने मैच का अपना दूसरा गोल कर भारत को 3-0से आगे कर दिया। यशदीप सिवाच ने मैच 55 वें मिनट में शिलापंद को डी में स्कूप कर गेंद को गोल में डालने की कोशिश लेकिन गोलरक्षक टॉबी ने रोक दिया। वेल्स को बस यह संतोष रहा मैच के आखिरी में सैम वेल्स के मैदानी गोल से एक गोल उतार स्कोर 1-3 करने में सफल रहा।
भारत अब 17 अगस्त को पूल डी में इग्लैंड से भिड़ेगा।





