शशांक त्यागी
गाजियाबाद : कैप्टन जीएस सूरी एमवीसी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से 9 नवंबर को कैप्टन जीएस सूरी की 27वीं पुण्य स्मृति के अवसर पर श्रद्धांजलि एवं स्मृति समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शास्त्री नगर स्थित जी-ब्लॉक के कैप्टन सूरी पार्क में आयोजित हुआ।
समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मेजर जनरल रवि दूसाज (एडीजी प्रोसेसिंग बी) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल गोविंद सिंह चंदेल (सेवानिवृत्त), विधायक अजीत पाल त्यागी शामिल हुए।
इस अवसर पर कैप्टन जीएस सूरी के शौर्य, बलिदान और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। आयोजन में पूर्व सैनिक कल्याण संघ गाजियाबाद, आतंकवाद विरोधी मोर्चा गाजियाबाद, जी-ब्लॉक आरडब्ल्यूए तथा पार्षद अमित त्यागी का सहयोग रहा।
कार्यक्रम के संयोजक एवं आमंत्रक लेफ्टिनेंट कर्नल टीपीएस सूरी (सेवानिवृत्त) ने लोगों से समारोह में पहुंचकर वीर सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालो को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन बी सी बसल ने किया इस अवसर पर विशेष रूप से स एस पी सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता स हरप्रीत सिंह जग्गी प्रदेश अध्यक्ष आतंकवाद विरोधी मोर्चा, अर्जुन चौधरी, गगन अरोड़ा, गुरजीत सिंह, अमित त्यागी आदि शामिल हुए।





