टीएमयू में मेडिकल डॉक्टरों ने लिया नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो का संकल्प

Medical doctors in TMU took a pledge to give up drug addiction and improve their lives.

रविवार दिल्ली नेटवर्क

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में डॉक्टरों को फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के एचओडी एवम् नशा मुक्त भारत अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद डोडे ने नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर की फैकल्टीज ने नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशामुक्त रहने और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। फैकल्टीज़ ने कहा, युवा किसी भी राष्ट्र की ऊर्जा एवं शक्ति का प्रतीक होते हैं। समाज और देश के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान होता है। शपथ समारोह में फैकल्टीज़ ने संकल्प लिया, वे अपने शहर, जिले, प्रदेश और देश को नशामुक्त बनाने के लिए निरंतर सजग और सक्रिय रहेंगे। साथ ही अपने परिवार परिचितों और समाज के अन्य लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे और नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाएंगे। वक्ताओं ने कहा, नशामुक्त समाज का निर्माण केवल व्यक्तिगत प्रयासों से नहीं, बल्कि सामूहिक जिम्मेदारी और निरंतर जागरूकता से ही संभव है। उन्होंने सभी नागरिकों से नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो का संदेश देते हुए नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवम् सुरक्षित जीवन अपनाने की अपील की। शपथ कार्यक्रम में मेडिकल साइंसेज़ के डीन एवम् एनाटॉमी विभाग के एचओडी प्रो. एसके जैन, मेडिकल कॉलेज के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट प्रो. सीके जखमोला, मेडिसिन विभाग के एचओडी प्रो. वीके सिंह, डॉ. जिगर हरिया, साइकियाट्री विभाग की एचओडी प्रो. प्रेरणा गुप्ता, पैथोलॉजी विभाग की एचओडी प्रो. सीमा अवस्थी, डॉ. आशुतोष कुमार, फिजियोलॉजी विभाग के एचओडी प्रो. जयवल्लभ के अलावा विभिन्न विभागों की फैकल्टीज, सीनियर रेजीडेंस, ट्यूटर आदि मौजूद रहे। फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के एचओडी एवम् नशा मुक्त भारत अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद डोडे ने डॉक्टरों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।