पड्डीकल के शतक और रवींद्र जडेजा के अर्द्धशतक से भारत का बढ़िया जवाब

India's strong response led by Padikkal's century and Ravindra Jadeja's half-century

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : देवदत्त पड्डीकल के शानदार शतक, बाएं हाथ के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के सही समय पर जड़े अर्द्धशतक और मानव सुथार की 41 रन की बढ़िया पारी की बदौलत भारत ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन खिलाफ केअपने श्रीलंका दौरे के इकलौते अभ्यास मैच में शनिवार को दूसरे दिन का खेल बंद तक अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 357 रन बना अच्छा जवाब दिया।
देवदत्त पड्डीकल 164 गेंद खेल 18 चौकों की मदद से 142 रन और गुरनूर बराड़ मात्र 18 गेंद खेल कर चार छक्कों और दो चौकों की मदद से 36 रन बनाकर अविजित रहे। दूसरे दिन और बाएं हाथ के स्पिनर दिलुम सिदारा के नौवें और आखिरी ओवर में गुरनूर बराड़ ने अपना बल्ला भांजते हुए चार छक्के जड़े और इसमें 25रन बने और यह पारी का सबसे महंगा ओवर रहा। पड्डीकल और बराड़ ने नौवें विकेट के लिए 101 रन की अटूट भागीदारी की। भारत अभी श्रीलंका क्रिकेट इलेवन से मात्र छह रन पीछे है और उसके दो विकेट बाकी है। श्रीलंका क्रिकेट इलेवन ने अपनी पहली पारी पहले दिन के आठ विकेट पर 363 पर समाप्त घोषित कर दी। बेशक सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (0), विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (2) और ध्रुव जुरेल (1) सस्ते में आउट हुए लेकिन भारत ने अपने लगभग सभी बल्लेबाजों को मैच में बल्लेबाजी अभ्यास का मौका दिया।

मानव सुथार (41 रन, 90 गेंद। एक छक्का, पांच चौके) पारी के 73 वे ओवर में तेज गेंदबाज असंता मनोज की लेग स्टंप पर पड़कर बाहर जाती गेंद को खेलने से चूके और अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट घोषित किया और भारत ने आठवां विकेट 256 रन पर खोया। गेंद लेग साइड से बाहर जाती लगी इस मैच में डीआरएस नहीं है। देवदत्त पड्डीकल रमेश मेंडिस की गेंद पर चौका जड़ अपना शतक पूरा करने के बाद रिटायर्ड आउट होने के बाद मोहम्मद सिराज (1) के तेज गेंदबाज असंता मनोज की गेंद को ड्राइव कर उन्हें ही कैच थमा 257 रन पर पैवेलियन लौटने के बाद फिर क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए वापस लौटे। दुबारा बल्लेबाजी के लौटने पर पड्डीकल ने साराशं जैन (22 रन,45 गेंद, 3 चौके) रिटायर्ड आउट होकर लौटने से पहले उनके साथ 50 रन जोड़े।

मानव सुथार अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए अब मात्र टेस्ट में पहली पारी में छह विकेट सहित कुल सात विकेट और 28 रन की पारी खेल कर मैन ऑफ द’ मैच रहे थे। मानव सुथार ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ पहली पारी में अनुभवी बाएं के दोनों स्पिनरों कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की तरह दो दो विकेट चटकाए के साथ सबसे किफायती गेंदबाजी करने के साथ रन की पारी खेल कर गाल में श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट की एकादश में स्थान बरकरार रखने का मजबूत दावा पेश किया। बेशक देवदत्त पड्डीकल ने शतक जड़ा और दोनों विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत(2) और ध्रुव जुरेल (1) सस्ते में आउट हो गए हो लेकिन इन दोनों के मजबूत टेस्ट रिकॉर्ड और साई सुदर्शन के फिट से उनका पहले टेस्ट के लिए भारत की एकादश में चयन मुश्किल नजर आता है। भारत की पहली पारी में शतक जड़ने वाले देवदत्त पड्डीकल (103) रवींद्र जडेजा (63 रन, 117 गेंद, 7 चौके) व कुलदीप यादव (1 रन, 15 गेंद) के रूप में तीन बल्लेबाज रिटायर्ड आउट हुए लेकिन इनमें पड्डीकल दुबारा बल्लेबाजी के लिए वापस आए।

पड्डीकल ने सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (40) के साथ दूसरे विकेट की 96 तथा रवींद्र जडेजा के साथ तीसरे विकेट की 72 रन की भागीदारी कर यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला विकेट शून्य पर गंवाने के बाद भारत की पहली पारी संभाली। देवदत्त पड्डीकल (103) के रिटायर्ड आउट होने के बाद दो विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (2 रन,5 गेंद) और ध्रुव जुरेल (1 रन,9 गेद) के रूप में तीन विकेट छह विकेट के भीतर गंवाने से भारत का स्कोर पांच विकेट पर 44 वें ओवर में पांच विकेट पर 174रन हो गया। रवींद्र जडेजा (63) ने रिटायर्ड आउट होने से पहले मानव सुतार के साथ छठे विकेट के लिए 76 रन जोड़ भारत के स्कोर को 65 ओवर में 250 रन पर पहुंचाया।कुलदीप यादव(1) रन बनाने के लिए जूझते दिखे और वह भी सातवें बललेबसज के रूप में 70 वें ओवर में रिटायर्ड आउट हुए।

कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल के साथ यशस्वी जायसवाल ने भारत की पारी शुरू की। यशस्वी जायसवाल (0 रन, 2 गेंद) ने तेज गेंदबाज विश्व फर्नांडो की ऑफ स्टंप से बाहर स्विंग होती गेंद को स्लैश किया और बैकवर्ड पॉइंट पर तिलकरत्ने ने बढ़िया कैच लपक आउट कर पैवेलियन लौटाया और भारत ने पहला विकेट बिना कोई रन बनाए खो दिया। केएल राहुल (40 रन, 67गेंद, एक छक्का, पांच चौके) ने ऑफ स्पिनर केशरा नुवांत की पिच होने के बाद स्पिन हो तेजी से भीतर आई गेंद को उड़ाने की कोशिश में गेंद की लाइन चूके और बोल्ड हो गए और भारत ने अपना दूसरा विकेट 96 रन पर खोया।

देवदत्त पड्डीकल ने ऑफ स्पिनर रमेश मेंडिस के आठवें ओवर की पहली गेंद पर एक रन दौड़ कर 61 गेंद खेल कर छह चौकों की मदद से पारी से पारी के 21 वें अपना अर्द्धशतक पूरा किया। देवदत्त पड्डीकल ने पारी के 40 वें और मेंडिस के नौवें ओवर की चौथी गेंद को पुल कर 121 गेंद खेल 14 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया और रिटायर्ड आउट होकर बाहर चले गए

और भारत का स्कोर तीन विकेट पर 168 रन हो गया। भारत के स्कोर में दो रन ही और जुड़े थे कि इसके बाद अगले चार ओवर में पहले ऋषभ पंत (2 रन, 5 रन) ऑफ स्पिनर रमेश मेंडिस की मिडल और लेग स्टंप पर पिच गेंद को क्रीज छोड़ उड़ाने निकले लेकिन मिड ऑफ पर निशान फर्नांडो को कैच थमा बैठे और स्कोर में चार रन और जुड़े थे कि दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल (1 रन, 9 गेंद) ने भी रमेश मेंडिस की गेंद पर बैकफुट पर परेरा को कैच थमा बैठे। भारत ने 40 से 44 वें ओवर के बीच छह रन के भीतर तीन विकेट खोए जिसमें पड्डीकल रिटायर्ड आउट हुए। बेशक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल सस्ते में आउट हुए लेकिन 15 अगस्त से गाल में शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए भारत की एकादश में जगह को कोई खतरा नहीं है क्योंकि दोनो का टेस्ट में बतौर टेस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज रिकॉर्ड शानदार है। रवींद्र जडेजा ने दिलुम सिदारा तिलकरत्ने की गेंद को डीप स्कवॉयर लेग पर स्वीप कर चौका लगा 88 गेंद खेल कर छह चौकों की मदद से अपना अर्द्धशतक पारी के 56 वें ओवर में पूरा किया।