बड़े बजट का संताली म्यूजिक वीडियो बहुत जल्द शिवा म्यूजिक झॉलीवुड यूट्यूब चैनल पर होगी रिलीज

Big budget Santali music video will be released very soon on Shiva Music Jhollywood YouTube channel.

रविवार दिल्ली नेटवर्क

रांची : शिवा म्यूजिक झॉलीवुड यूट्यूब चैनल पर बहुत जल्द एक बड़े बजट का संताली म्यूजिक वीडियो ” फिल्म हीरो लेखन कोरा ” बहुत जल्द रिलीज की जायेगी। बजट कितना हैं, अभी बताया नहीं गया हैं। लेकिन, अब तक बनीं सभी संताली म्यूजिक वीडियो से सबसे ज्यादा बजट लगाया गया हैं। जो अभिनेता – अभिनेत्री हैं, वे सोशल मीडिया में काफी लोकप्रिय और चर्चित हैं। चौधरी मुंडा और बेबो घोष की जोड़ी इस म्यूजिक वीडियो में देखने को मिलेगी। वहीं, गंगाधर बिनधनी और सुकांति बिनधनी की मधुर आवाज सुनने को मिलेगी। निर्माता यश राज सुनेजा और निर्देशक नौशाद खान हैं।

यश राज सुनेजा ने गाने को लेकर बताया कि यह एक बेहतरीन संताली म्यूजिक वीडियो हैं। जो बड़े बजट में बनाई गई हैं। चर्चित कलाकारों ने अभिनय किया हैं और गायक – गायिकाओं ने भी भाव के साथ गायन किया हैं। उम्मीद हैं संताली श्रोताओं एवं दर्शकों को यह म्यूजिक वीडियो जरूर पसंद आयेगा।

शिवा म्यूजिक झॉलीवुड यूट्यूब चैनल पर झारखंड के भाषा में म्यूजिक वीडियो और फिल्मों का बल्क कलेक्शन हैं। जहां श्रोता – दर्शक मुफ्त में म्यूजिक वीडियो और फिल्मों का आनंद लें सकते हैं।