शाकाहारी भेड़िये पर अदा शर्मा की मराठी कविता ने मचाई धूम

Ada Sharma's Marathi poem on vegetarian wolf created a stir

मुंबई (अनिल बेदाग): अपनी अदाकारी से दर्शकों को चौंकाने वाली अदा शर्मा ने इस बार अपनी कलम का जादू दिखाया है। अभिनेत्री की नई मराठी कविता सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। खास बात यह है कि उनकी कविता का नायक एक ऐसा भेड़िया है, जो खूंखार छवि छोड़कर शाकाहारी बनने का फैसला करता है। मजेदार तुकबंदी, मासूमियत और हास्य से सजी इस कविता ने लोगों का दिल जीत लिया है।

इससे पहले अदा की ‘एक होती इडली’ कविता को भी खूब पसंद किया गया था। अब उनकी मराठी भाषा पर पकड़ देखकर फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे। एक प्रशंसक ने लिखा, “तुमची मराठी खूप छान आहे!”