सलमान की मुस्कान और उर्वशी रौतेला की अदाएं

Salman's smile and Urvashi Rautela's style

मुंबई (अनिल बेदाग): बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में सितारों की चमक तो हर साल देखने को मिलती है, लेकिन कुछ मुलाकातें ऐसी होती हैं, जो पूरी महफिल की सुर्खियां बन जाती हैं। निर्माता रमेश तौरानी की शानदार दिवाली पार्टी में इस बार कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां सुपरस्टार सलमान खान और खूबसूरत अभिनेत्री उर्वशी रौतेला के बीच हुई खास मुलाकात ने सबका ध्यान खींच लिया।

अपने ग्लैमरस अंदाज और दिलकश व्यक्तित्व से हमेशा चर्चा में रहने वाली उर्वशी इस जश्न में बेहद आकर्षक अंदाज में पहुंचीं। मगर शाम का सबसे चर्चित आकर्षण उनका फैशन नहीं, बल्कि सलमान खान के साथ उनका आत्मीय संवाद रहा। सलमान का सहज, दोस्ताना और गर्मजोशी भरा व्यवहार इस मुलाकात को और खास बना गया।

दोनों सितारों के इस खूबसूरत पल ने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं। तस्वीरों और वीडियो पर प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। जाहिर है, दिवाली की रोशनी के बीच सलमान और उर्वशी की यह मुलाकात पार्टी की यादगार झलकियों में शामिल हो गई।