हमें जीत के लक्ष्य को पाने का भरोसा था: लक्ष्य रायचंदानी

We were confident in achieving the goal of victory: Lakshya Raichandani

मुझे हमेशा अपने निचले क्रम की बल्लेबाजी क्षमता पर भरोसा रहा है

सत्येन्द्र पाल सिंहृ

नई दिल्ली : भारत के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी अपनी टीम की चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर एसीसी अंडर 19 वन डे एशिया कप क्रिकेट फाइनल में अल अमेरात में शनिवार को आखिरी गेंद पर एक विकेट से बेहद रोमांचक पर बहुत भावुक हो गए। भारत के कप्तान लक्ष्य रायचदानी ने कहा,‘ हमें खुद पर भरोसा था कि हम जीत के लिए 338 रन के लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। हमारा सफर उतार चढ़ाव भरा रहा। पिच बल्लेबाजी के लिए बहुत बढ़िया थी और इस पर हमें जीत के लक्ष्य को पाने का भरोसा था। मुझे हमेशा अपने निचले क्रम की बल्लेबाजी क्षमता पर भरोसा रहा है। हम लगभग 11 बल्लेबाजों के साथ खेल रहे थे। मैं अपने प्रशंसकों का उनके समर्थन के लिए आभार जताने के साथ उनसे यह आग्रह करता हें कि वे हमें इसी तरह समर्थन देना रखें।’

जानता था, मैं टिका रहा तो पाक पर दबाव बना रहेगा : आर्यवीर सहवाग
फाइनल में कप्तान लक्ष्य रायचंदानी के साथ अर्द्ध शतक जड़ने वाले कुल सबसे ज्यादा 361 रन बना मैन ऑफ द सीरीज रहे भारत के सलामी बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग ने कहा,`मुझे अब अपने हाथ में कोई दर्द नहीं महसूस हो रहा। मैंने अभी भी मैदान पर जो देखा मुझे उस पर यकीन ही नहीं हो रहा। अभी भी मेरे रोंगटे खड़े हैं। जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होता है तो भावनाओं पर काबू रखना बहुत मुश्किल हो जाता है। मै ग्रुप मैच में पाकिस्तान के खिलाफ सस्ते में आउट हो गया था और इसीलिए मैं शनिवार को फाइनल में उसके खिलाफ हाथ में चोट लगने के बावजूद रन बनाने को बेताब था। मुझे चोट के चलते दर्द तो जरूर हो रहा था लेकिन मैं जानता था कि मैं यदि मैदान पर टिका रहा तो पाकिस्तान पर दबाव बना रहेगा।’

मुझे फाइनल में बढ़िया प्रदर्शन का भरोसा था: मोहित अल्वा
मात्र 26 गेंद खेल 49 रन बना अविजित रह फाइनल में मैन ऑफ द‘ मैच रहे भारत के मोहित अल्वा ने कहा, ‘मुझे आखिरी ओवर में खुद और भगवान पर भरोसा था। मैं खुद को खुद को हरफनमौला मानता हूं। मेरे लिए यह अंडर 19 एशिया कप टूर्नामेंट बतौर गेंदबाज पहले कुछ खास नहीं रह था। बावजूद इसके मुझे फाइनल में बढ़िया प्रदर्शन का भरोसा था।मुझे मनल के साथ की जरूरत जरूर थी और उन्होंने मेरा साथ दिया भी। मैं जानता था कि आज का दिन मेरा है और मैं अपनी भारतीय टीम कसे फाइनल जिताउंगा भी। मेरे लिए नंबर 10 बहुत लकी रहा है क्योंकि मैंने अपने सभी रन दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए ही बनाए हैं।हमें अपनी बल्लेबाजी पर भरोसा था कि हम पाकिस्तान द्वारा दिए जीत के लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। पिच काफी सपाट थी। हम खुद से बराबर यह कह रहे थे कि यदि पाकिस्तान की टीम इतने रन बना सकती है तो बेशक हम भी बना सकते हैं। जहां तक रोमांचक आखिरी ओवर की बात है तो मैं बस एक गेंद का इंतजार कर रहा था। मैं जानता था कि मैं बाउंड्री जड़ भारत को फाइनल जिता सकता हूं।

बल्लेबाजी के लिए उतरने पर पूरी तरह फोकस था : मनल
मनल चौहान ने कहा,‘मैं जब बल्लेबाजी के लिए उतरा तो तब मैं पूरी तरह फोकस था। मुझे क्रिकेट उस्तादों ने अपनी ताकत और परोसे पर भरोसा करने को कहा था। मैं भारतीय क्रिकेट टीम के सपोर्ट स्टाफ के मुझ पर फिनिशर के रूप में भरोसा करने के लिए आभार जताना चाहता हूं। मुझे क्रीज पर उतर बल्लेबाजी का पूरा आनंद उठाने को कहा गया। मैं जीत के लक्ष्य को छोटे छोटे टुकड़ों में बाट रहा और हर ओवर में बाउंड्री तलाश रहा था, क्योंकि मैं जानता था कि मैं अपनी भारतीय टीम को जीत के लक्ष्य के करीब पहुंचा सकता हूं। जब मैं आउट हुआ तो आंखों में आंसू थे।

भारत ने बेहतरीन क्रिकेट खेली : फरहान यूसफ
पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने कहा,‘ मेरा मानना है कि हमने बढ़िया स्कोर बनाया लेकिन भारत ने बेहतरीन क्रिकेट खेली। हमने दिशाहीन गेंदबाजी की और इसीलिए भारत जीत के लिए इतने बड़े लक्ष्य को हासिल करने में सफल रहा। हमारे तेज गेंदबाजों ने अपने ओवर पूरे करने में बहुत ज्यादा समय लिया और इसी के चलते हमें फाइनल में ओवररेट पेनल्टी झेलनी पड़ी।