भाजपा सरकार खो चुकी है जनता का विश्वास: दुष्यंत चौटाला

BJP government has lost public trust: Dushyant Chautala

रविवार दिल्ली नेटवर्क

कुरुक्षेत्र : जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शुरू की गई योजनाओं को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बदला जा रहा है और सरकार यूटर्न लेकर जनता से बच रही है।

दुष्यंत चौटाला कल कुरुक्षेत्र में हुई जन नायक जनता पार्टी की जिला स्तरीय कार्यकर्ता मीटिंग को सम्बोधित कर रहे थे। कुरुक्षेत्र की ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला भी मुख्य रूप से शामिल हुए। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिला स्तरीय मीटिंग का कुरुक्षेत्र 13वां जिला है जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया गया।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा बनाई गई योजनाओं को अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा बदला जा रहा है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब हो चुकी है और आपराधिक घटनाएं कम होने की बजाय ज्यादा बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो और बीएसपी का गठबंधन भी एक सोची समझी साजिश के तहत हुआ है।