इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधा

INLD MLA Abhay Singh Chautala targeted Chief Minister Nayab Singh Saini

रविवार दिल्ली नेटवर्क

डबवाली : प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा अपनी विधानसभा सीट बदलने को लेकर इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि 10 साल तक प्रदेश पर राज करने वाली भारतीय जनता पार्टी के के हालात अब यह हैं कि मुख्यमंत्री को एक सेफ सीट भी नहीं मिल पा रही है।

अभय सिंह चौटाला डबवाली से इनेलो उम्मीदवार आदित्य चौटाला के प्रचार में जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। वही अभय सिंह चौटाला ने आने वाली सरकार इनेलो की बनाने का दावा करते हुए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वह 20 सितंबर के बाद पूरे प्रदेश में दौरा करेंगे वही गठबंधन में बसपा सुप्रीमो मायावती की भी पांच मीटिंग प्रदेश में रखी गई है अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में हमारा देश ही गठबंधन है जो ये कह सकते है कि प्रदेश में हमारी ही सरकार बनेगी। अभय ने कहा कि वे आज भी 15 से 20 सीट पर खड़े है। वही कांग्रेस और भाजपा द्वारा सरकार बनाने के दावे पर अभय सिंह चौटाला ने कहा कि दावों का क्या है दावा तो दुष्यंत चौटाला भी सरकार बनाने का करेगा लेकिन सरकार तो बनाने वाले ही बनाएंगे।

अभय सिंह चौटाला ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने एक-एक हल्के में 50-50 उम्मीदवार खड़े कर दिए जहां लोगों के जमीन और घर बिकवाने का काम किया अब जब उनको टिकट नही मिली तो जब हुड्डा वोट मांगने जाएंगे तो क्या वे लोग हूडा के कपड़े उतरेंगे या नही उतरेंगे । बाइट अभय चौटाला, इनेलो विधायक।

वही डबवाली से इन हेलो उम्मीदवार आदित्य चौटाला ने दावा किया कि प्रदेश में अगली सरकार इनेलो की बन रही है और लोगों का भरपूर समर्थन उन्हें मिल रहा है आदित्य चौटाला ने कहा कि निश्चित तौर पर जो वट वृक्ष चौधरी देवीलाल ने लगाया है अब उसके फल लगने का समय आ गया है और निश्चित तौर पर लोगों का भला करने का काम करेंगे।

साथ ही डबवाली से पूर्व विधायक सीताराम ने भी प्रदेश में इनेलो की सरकार बनने का दावा किया साथ उन्होंने कहा कि आदित्य चौटाला लगातार लोगों के बीच रहे हैं और निश्चित तौर पर डबवाली से भी जीत हासिल करेंगे और प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री अभय सिंह चौटाला होंगे।