राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के लिए पुरुष हॉकी के कोर ग्रुप के 31 खिलाडिय़ों का राष्ट्रीय शिविर शुरू

  • चीफ कोच रीड बोले, फोकस अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने पर
  • राष्ट्रमंडल खेलों में वल्र्ड रैंकिंग अंक दांव पर, इनमें बेहतर प्रदर्शन की कोशिश

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने यूरोप में एफआईएच हॉकी प्रो लीग में बेल्जियम और नीदरलैंड जैसी दुनिया की दिग्गज टीमों के खिलाफ उम्मीदों के मुताबिक बढिय़ा प्रदर्शन करने किया। अब अगले महीने के आखिर में बर्मिघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों के लिए भारत के कोर ग्रुप के 31 खिलाडिय़ों का राष्ट्रीय शिविर बेंगलुरू में सोमवार से शुरू हो गया। कोर ग्रुप के खिलाडिय़ों का यह राष्ट्रीय शिविर टीम के भारतीय हॉकी टीम के राष्ट्रमंडल खेलों के लिए बर्मिंघम (इंग्लैंड) रवाना होनेे से पहले 23 जुलाई को खत्म होगा। मनप्रीत सिंह की अगुआई में भारत की पुरुष हॉकी टीम बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में अपना अभियान 31 जुलाई को घाना के खिलाफ पूल बी के मैच से करेगी। भारत की पुरुष टीम राष्टï्रमंडल खेलों में पूल बी में मेजबान इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना से राउंड रॉबिन लीग मैच खेलेगी।

राष्ट्रीय शिविर की बाबत भारतीय पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच ग्राहम रीड ने कहा, ‘यूरोप में एफआईएच हॉकी प्रो लीग के बाद खिलाडिय़ों को भारत लौटने पर अपने परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए छह दिन का ब्रेक मिला। मेरा मानना है कि इस ब्रेक से खिलाड़ी शारिरिक और जेहनी तौर पर तरोताजा होंगे। अगले तीन हफ्तों में राष्ट्रीय शिविर में हमारा फोकस एफआईएच हॉकी प्रो लीग के अपने प्रदर्शन को और बेहतर करने पर रहेगा। एफआईएच हॉकी प्रो लीग में हमें दुनिया की श्रेष्ठï टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिला। मैंने पाया कि हम कई जगह अपना प्रदर्शन और बेहतर करने के साथ उसमें निरंतरता ला सकते हैं। हम बेंगलुरू में राष्ट्रीय शिविर में इन्हीं पर मेहनत करेंगे। राष्ट्रमंडल खेल बड़े खेल हैं और इसमें वल्र्ड रैंकिंग अंक भी दांव पर होंगे और हम इसमें बेशक बेहतर प्रदर्शन की कोशिश करेंगे।’

हॉकी इंडिया द्वारा बेंगलुरू में राष्ट्रीय शिविर के लिए चुने गए 31 खिलाड़ी हैं: पीआर श्रीजेश, पवन, सुरेन्दर कुमार, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, जर्मनप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह,नीलकांत शर्मा, गुरजंत सिंह, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, गुरसाहिबजीत सिंह, मंदीप मोर, संजय, मोहम्मद रहील मोहसिन, सुमित, मोइंगरथम रबिचंद्र सिंह, गुरिंदर सिंह, जसकरण सिंह, आशीष कुमार टोपनो, कृष्ण बहादुर पाठक, शिलानंद लाकरा।

ओडिशा में एक और विश्व कप में खेलने को लेकर रोमांचित : मनप्रीत
वहीं अब भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 जनवरी से शुरू होने वाले पुरुय हॉकी विश्व कप को शुरू होने में महज 200 दिन बाकी है। आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए नियुक्त भारत के कप्तान मनप्रीत सिंह कहा, ‘ हमारी टीम ओडिशा में एक और पुरुष हॉकी विश्व कप में खेलने को लेकर कितनी रोमांचित है इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। इस भुवनेश्वर के साथ राउरकेला में भी मैच होंगे। हमारी टीम के कई खिलाड़ी ओडिशा के है और सभी ने अपने प्रदेश में हॉकी प्यार की बाबत बराबर चर्चा की है। इससे हम सभी इसमें खेलने को लेकर और बेताब हो गए हैं।