भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हर हाल में जीतना होगा

भारत को बड़े अंतर से जीतने की कोशिश करनी होगी

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : वंदना कटारिया के पेनल्टी कॉर्नर पर लौटती गेंद को कब्जे में ले दागे गोल की बदौलत भारत पिछडऩे के बाद एम्सतलवीन में एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में मंगलवार रात चीन से पूल बी का अपना मैच बमुश्किल एक-एक गोल की बराबरी पर समाप्ति कराने में सफल रहा। चीन ने जियाली झेंग के गोल की बदौलत दूसरे क्वार्टर में दागे गोल की बदौलत बढ़त हासिल की थी। भारत को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। भारत ने इस संस्करण में अपना अभियान भी इंग्लैंड से अपना मैच एक -एक गोल से ड्रॉ खेल कर शुरू कियाा था। भारत की दिक्कत यह रही है कि इंग्लैंड और चीन के खिलाफ हावी रहने के बावजूद पिछडऩे के बाद एक-एक गोल से ड्रॉ ही करा पाई। भारत को दोनों मैच में कुल मिलाकर दर्जन भर पेनल्टी कॉर्नर मिले और इनमें से दो पर उसके लिए रिबाउंड पर वंदना कटारिया ने ही गोल किए।

भारत को क्वॉर्टर फाइनल और क्रॉसओवर में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रखने के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ बृहस्पतिवार रात अपना मैच हर हाल में जीतना होगा। भारत को यह मैच बड़े अंतर से जीतने की कोशिश करनी होगी। भारत की टीम न्यूजीलेेंड से पांच बरस में पहली बार भिड़ेंगी। भारत और न्यूजीलैंड की टीमे अंतिम बाद 2017 में मई में भिड़ी थी। तब भारत की टीम न्यूजीलेंड के घर में उससे हॉकी टेस्ट सीरीज खेलने गई थी। भारत अब अपने पांच मैचों में कभी भी न्यूजीलैंड की टीम को हराने में कामयाब नहीं हो पाई है।

भारत की रक्षापंक्ति में कप्तान सविता पूनिया, फुलबैक दीप ग्रेस एक्का, गुरजीत कौर और मोनिका मलिक, निकी प्रधान ने अपने किले की चौकसी बहुत मुस्तैदी और सूझबूझ की है। भारत की अग्रिम पंक्ति में वंदना कटारिया के साथ शर्मिला देवी, नेहा गोयल, नवनीत कौर और लिंकवूमेन के रूप में खेलने वाली ललरेमसियामी और नवजोत कौर के साथ मध्यपंक्ति में सलीमा टेटे और सुशीला चानू को ज्यादा सूझबूझ से गोल के हमले बनाने के साथ उन्हें गोल में बदलने की हर मुमकिन कोशिश करनी होगी। ड्रैग फ्लिकर के रूप में गुरजीत कौर के साथ मोनिका को पेनल्टी कॉर्नर पर प्रतिद्वंद्वी टीम की गोलरक्षक और रशर को छकाने के लिए सीधे शॉट लेने के बजाय रिबाउंड पर लौटती गेंद को गोल करने की हर मुमकिन कोशिश करनी होगी।

न्यूजीलैंड के जवाबी हमलों से चौकस रहना होगा: शॉपमैन
भारत की हेड कोच यॉकी शॉपमैन ने कहा ‘न्यूजीलैंड की टीम एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी हैं। उसके खिलाफ खेलना चुनौतीपूर्ण होगा। न्यूजीलेंड के जवाबी हमले बेहद खतरनाक है। हमें न्यूजीलेंड के जवाबी हमलों से चौकस रहना होगा। हमें अपनी ताकत पर भरोसा खेलना होगा। हमने मजबूत चीनी रक्षापंक्ति के खिलाफ मजबूत आगाज किया। बदकिस्मती से हम शुरू में गोल नहीं कर पाए।हम रक्षण में जरा सी ढील का लाभ गोल खाकर चुकाया। हमें जहां होना चाहिए था हम वहीं हैं। पेनल्टी कॉर्नर पर वंदना का गोल वाकइ
शानदार था। इसके बाद चीन ने मेच के आखर में :ज्यादा आक्रामक तेवर दिखाए। हमें जहां होना चाहिए था हम वहीं हें लेकिन हम और ज्यादा अंक हासिल करना चाहते हें। हमारा पूल बीज वाकई खासा मुश्किल हेऔर जरा सी चूक बड़ा अंतर कर देती है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ हमेंं जीत की उम्मीद : दीपग्रेस
भारत की उपकप्तान दीपग्रेस एक्का ने कहा,’चीन से हमें कड़ी टक्कर की उम्मीदथी। हम चीन के खिलाफ पिछले महीनों में खेल चुकी हैं। मुझे खुशी है कि हमारी टीम ने चीन को आखिर तक डटकर टक्कर दी। मजबूत रक्षापंक्ति वाली चीन की टीम के खिलाफ हम पिछडऩे के बाद गोल कर मैच ड्रॉ कराने में सफल रही। चीन के खिलाफ हमें गोल करने के मौकों को भुनाना होगा ।न्यूजीलेंड की टीम इस विश्व कप में अब तक बढिय़ा फॉर्म में दिखी हे। हम उसके विडियो को देख उसी के मुताबिक तैयारी कर खेलने उतरेंगे। न्यजीलेंड के खिलाफ मैच खासा संघर्षपूर्ण होगा। हमें उम्मीद है कि हम न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के साथ अपने पूल बी में उपर चढऩे में कामयाब रहेंगे।
मैच का समय : रात 11 बजे से (भारतीय समयानुसार)