रविवार दिल्ली नेटवर्क
बेंगलुरु – डोना कुंडी : KLAY प्ले किड स्कूल के नन्हे विद्यार्थियों ने हाल ही में डोड्डाकुंडी गौशाला का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर बच्चों को गाय, खरगोश और अन्य पालतू जीवों के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से जानकारी दी गई। शिक्षकों ने भारतीय गाय के सांस्कृतिक, आर्थिक और पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों में पशु‑प्रेम और संवेदनशीलता विकसित करने पर जोर दिया।
भ्रमण के दौरान बच्चों ने उत्साहपूर्वक पशुओं को नजदीक से देखा और उनके रख‑रखाव की प्रक्रिया समझी। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ऐसे अनुभवात्मक कार्यक्रम बच्चों के समग्र विकास और प्रकृति से जुड़ाव के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।





