रविवार दिल्ली नेटवर्क
गुरुग्राम डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सीनियर वकीलों, जिसमें पूर्व सेक्रेटरी व प्रेसिडेंट (प्रधान जी) सुदेश कुमार यादव शामिल थे, ने प्रो. नीलम महाजन सिंह को ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन के क्षेत्र में, उनके कमिटमेंट व समाज के सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े तबकों के लिए बिना किसी महनताना लिए कार्यरत रहने के लिए बैंड ऑफ जस्टिस से सम्मानित किया। नीलम महाजन सिंह एक जानी-मानी पत्रकार, दूरदर्शन न्यूज़ पर्सनैलिटी व एजुकेशनिस्ट हैं, जिन्हें 35 साल से ज़्यादा का प्रोफेशनल अनुभव है। वे बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रही हैं। उनके कॉलम आम आदमी की आवाज़ हैं, जिनकी पुकार वैसे नहीं सुनी जाती। नीलम के नाम 50 से ज़्यादा अवॉर्ड हैं और उन्होंने युवा पीढ़ी को कमिटमेंट और कड़ी मेहनत से अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए एक बेंचमार्क संदेश दिया है। नीलम ने, सीनियर वकील सुदेश कुमार यादव को उन्हें सम्मानित करने और न्याय देने के क्षेत्र में कार्यान्वित रहने का प्रोत्साहन देने के लिए धन्यवाद दिया। एडवोकेट कनिका अग्रवाल जैन और एडवोकेट अक्षत यादव भी सॉलिसिटर नीलम महाजन सिंह को शुभकामनाएं देने में सम्मिलित हुए।





