अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर के छात्र पढ़ेंगे डॉ.राजीव डोगरा द्वारा लिखी पुस्तक ‘अनकहे जज्बात’

Students of Atal Bihari Vajpayee Government College, Takipur will read the book 'Ankahe Jazbaat' written by Dr. Rajiv Dogra

रविवार दिल्ली नेटवर्क

कांगड़ा : जैसे कि जानते हैं कि डॉ.राजीव डोगरा कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के युवा कवि लेखक हैं जिनकी कविताएं हमें राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय समाचार पत्रों तथा पत्रिकाओं में पढ़ने को मिलती है।

इसी क्रम में राजीव डोगरा की पहली पुस्तक ‘अनकहे जज्बात’ सरोज हंस प्रकाशन द्वारा प्रकाशित हुई है। राजीव डोगरा ने अपनी पहली पुस्तक की प्रतियाँ अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय तकीपुर के छात्रों को पढ़ने हेतू पुस्तकालय में दी। तो जो बच्चे प्रेरणा लेकर साहित्य के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें। गौरतलब है कि राजीव डोगरा को साहित्य एवं शिक्षण के क्षेत्र में अनेकों पुरस्कार प्राप्त हुए साथ ही कई अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से मानद उपाधियां भी प्राप्त हुई है। राजीव डोगरा अपने बहुत सारे छात्रों को भी साहित्य के क्षेत्र आगे लेकर आए हैं और आज जिनकी कविताएं भी कई समाचार पत्रों में प्रकाशित होती है।राजीव डोगरा इस समय गाहलियां विद्यालय में हिंदी अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.रविंद्र सिंह गिल ने राजीव को उनको उपलब्धियां के लिए बधाई दी तथा साहित्य व शिक्षण के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रेरित किया।