भारत पांचवां और आखिरी वन डे अंतर्राष्ट्रीय जीत क्रिकेट सीरीज अपने नाम करने उतरेगा

1,407 / 5,000 इस्तेमाल · 3,593 बचा India will aim to secure the fifth and final One Day International victory in the cricket series.

न्यूजीलैंड सीरीज दो दो से बराबरी पर समाप्त कराने को बेताब

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : श्रेयस अय्यर की अगुआई में भारत अब न्यूजीलैंड के हाथों चौथे मैच की शर्मनाक हार को दु:स्वप्न की तरह भुला कर माउंट माउंगनुई में रविवार को पांचवां और आखिरी वन डे क्रिकेट मैच जीत कर सीरीज 3-1 से अपने नाम करने उतरेगा। भारत शुरू के दोनों मैच जीतने के बाद तीसरा बारिश से धुलने और चौथे मैच में न्यूजीलैंड की 244 रन की बड़ी जीत के बावजूद अभी भी मौजूदा वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज में 2-1 से आगे है। दरअसल दोनों देशों के बीच यह वन डे सीरीज टी 20 और दो टेस्ट मैचों की सीरीज के बीच दबकर रह गई है। वहीं मेजबान न्यूजीलैंड अपने घर में आखिरी मैच जीत कर सीरीज को दो दो की बराबरी पर समाप्त कराने को बेताब होगा और ऐसे में रविवार को बेहद कड़े व रोमांचक की उम्मीद है।

भारतीय टीम ने चौथे वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के लिए 334 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए माउंट मांउगुनई में शुक्रवार को मात्र 89 रन पर ढेर होकर जिस तरह 244रन से अपनी वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी हार झेली उससे यह लगता है कि बिजली के दूधिया प्रकाश मे इस पिच पर नई गेंद ने काफी हरकत की। भारत की हार में गेंद के हरकत करने के साथ उसके बल्लेबाजों में खुद को इसके मुताबिक ढालने की प्रतिबद्धता का भी अभाव दिखा था। अब रविवार को भी इसी पिच पर सीरीज के मौसम के साफ रहने की उम्मीद है। भारत ने पिछले सात वन डे अंतर्राष्ट्रीय में लगातार टॉस जीता है।

नियमित वन डे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के केएल राहुल और तेज गेंदबाज अंशुल काम्बोज व गुरनूर बराड़ के 19 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट की तैयारियों के लिए टीम इंडिया से जुड़ने के कारण पांचवें और आखिरी वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिए उपलब्ध न होने पर रविवार को भारत के लिए जीतना बेशक आसान नहीं होगा। दोनों टीमें ने अपने पिछले पांच वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों में तीन तीन जीते और दो दो मैच हारे हैं।

न्यूजीलैंड के रफ्तार के सौदागर मैट हेनरी के गेंद से ‘छक्के’ व विल यंग के शतक से चौथे वन डे में पस्त होने के बाद बेशक अब रोहित शर्मा और विराट कोहली यानी रो-को की जोड़ी और खुद कप्तान श्रेयस अय्यर उपकप्तान इशान किशन के साथ मिलकर पूरी प्रतिबद्धता से ब भारत को पांचवां व आखिरी वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच के साथ सीरीज जिताने में रविवार को कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। ऋतुराज गायकवाड़ भारत की बल्लेबाजी की सबसे कमजोर कड़ी साबित हुए हैं। भारत के लिए रविवार को रोहित शर्मा के साथ ऋतुराज गायकवाड़ की जगह बतौर सलामी बल्लेबाज इशान किशन ज्यादा बेहतर विकल्प नजर आते हैं। भारत के लिए राहत की बात है सीरीज के चौथे वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच में अपनी रफ्तार और सीम से कहर बरपा छह विकेट चटकाने वाले न्यूजीलैंड के मैट हेनरी भी उसकी टेसट टीम ये जुड़ने के कारण सीरीज के आखिरी वन डे अंतर्राष्ट्रीय से बाहर हो गए हैं।

वहीं अब अंशुल काम्बोज के बाद अब गुरनूर बराड़ के भी टेस्ट टीम की तैयारियों के लिए मुक्त होने पर भारत की एकादश में बतौर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और आकिब नबी के साथ मोहम्मद सिराज को पहली बार मौका मिलने की उम्मीद है। बेशक विराट कोहली और रोहित शर्मा का न्यूजीलैंड में उसकी धरती पर आखिरी वन डे क्रिकेट मैच होगा। विराट कोहली मौजूदा वन डे सीरीज के पहले मैच में अर्द्धशतक जड़ कर भारत को जिता चुके हैं जबकि रोहित शर्मा से जरूर इस दौरे का समापन बड़ी पारी खेल कर भारत को मैच के साथ वन डे सीरीज जिताने को बेताब होंगे। रोहित शर्मा ने अब तक न्यूजीलैंड में कोई शतक नहीं जड़ा है और कौन जाने रविवार को वह उसके खिलाफ पहला शतक भी जड़ दे। भारत इस बात से राहत महसूस कर सकता है कि चौथे वन डे गेंद से ‘छक्का’ जड़ने वाले न्यूजीलैंड के रफ्तार के सौदागर मैट हेनरी और काइल जेमिसन भी उसकी टेस्ट टीम से जुड़ने के कारण सीरीज के आखिरी वन डे में मेजबान टीम के लिए नहीं खेलेंगे। ऐसे में न्यूजीलैंड अपनी एकादश में बदलाव कर रविवार को उनकी जगह तेज गेंदबाज जेकब डफी और ब्लेयर टिकनर या ब्रेट रेंडल में किसी एक को अपनी एकादश मं शामिल कर सकता है। ऑलराउंडर होने के नाते जोश क्लार्कसन टीम में क्रिश्चियन क्लार्क की जगह ले सकते हैं, साथ मिल हे और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट में भी न्यूजीलैंड की एकादश में जगह पाने के लिए होड़ रहेगी। बाएं हाथ के लेग स्पिनर कुलदीप यादव की जिस तरह से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने चौथे वन डे अंतर्राष्ट्रीय में जिस तरह जमकर धुनाई की थी वह गेंदबाजी में भारत की सबसे कमजोर कड़ी साबित हुए थे। अब गुरनूर बराड़ के कुलदीप यादव की जगह टेस्ट टीम से जुड़ने पर भारत को मजबूरन कुलदीप यादव को एकादश में उतारना होगा।

भारत को अपनी फील्डिंग और चुस्त दुरुस्त करनी होगी क्योंकि चौथे मैच में विल यंग(5) के जिस तरह आकिब नबी की लगातार गेंदों पर दो कैच टपकाए उसका लाभ उठाकर उन्होंने शतक जड़ कर न्यूजीलैंड को 300 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। न्यूजीलैंड के लिए यंग ने जहा शतक जड़ा वहीं उनके सलामी जोड़ीदार टिम सिरफिट ने अर्द्बशतक और ओपनर होने के बावजूद डैरल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के टेस्ट टीम से जुड़ने पर मध्यक्रम में खेलते हुए फिन एलन ने 41 रन की मैच के मुताबिक तेज पारी खेली थी। भारत को आखिरी वन डे के साथ सीरीज जीतनी है तो फिर अर्शदीप सिंह, आकिब नबी और मोहम्मद सिराज जैसे तेज गेंदबाजों की त्रिमूर्ति के साथ अक्षर पटेल को न्यूजीलैंड के शीर्ष क्रम में खासतौर पर सिरफिट व विल यंग की सलामी जोड़ी को सस्ते में आउट कर उसे बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोकना होगा।

बल्लेबाजी के बार बार लड़खड़ाने से चिंतित हूं: गंभीर
भारत के चीफ कोच गौतम गंभीर ने कहा,‘ ‘चौथे वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच हमारी टीम मात्र 89 रन पर ढेर हो गई और न्यूजीलैंड से 244 रन से भारी हार झेलनी पड़ी। सीरीज के दूसरे वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच में भी जीत के लिए 135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हमने सात विकेट 111 पर गंवा दिए और इसमें डकवर्थ लुइस नियम के आधार पर बमुश्किल जीत पाए थे। मैं अपनी भारतीय टीम की बल्लेबाजी के बार बार लड़खड़ाने से चिंतित हूं, क्योंकि हमें आगे अगले साल दक्षिण अफ्रीका में 2027 में होने वाले आईसीसी वन डे क्रिकेट विश्व कप में भी ऐसी ही स्थितियां झेलनी पड़ेगी। इस तरह की स्थितियों में आप वन डे अंतर्राष्टीय मैच में दस ओवर में 70-80 रन नहीं बनाने वाले हैं। आप यदि बिना क्षति 35-40 रन ही बनाते तो भी ठीक है। भारत में बल्लेबाजी के लिए सबसे आसान समय 10-15 ओवर के बीच होता है वहीं न्यूजीलैंड में बल्लेबाजी के लिए यह सबसे मुश्किल समय होता है।ऐसा इसलिए क्योंकि न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की स्थितियां एकदम अलग है। हमारी पास जितने अनुभवी बल्लेबाज हैं उसके मद्देनजर हम चौथे वन डे हालात से तालमेल बैठा सकते थे। जब आपकी पूरी टीम 90 रन पर ढेर हो जाती है तब चिंतित होना स्वाभाविक है। बताए मैं क्यों चिंतित नही होउंगा? मैं इससे जरूर चिंतित होउंगा क्योंकि वे लगभग वैसी ही स्थितियां जैसी की हमें 2027 के वन डे विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका में मिलने वाली हैं। जब आप भारत में खेलते हैं तो तब आप जानते हैं कि पिचों पर गेंदबाजों के लगभग कुछ नहीं होता लेकिन जब आप न्यूजीलैंड जैसी स्थितियों में खेलते हैं तो तब आप जानते हैं कि बल्ले और गेंद के बीच वाकई बढ़िया मुकाबला होता है। न्यूजीलैंड की स्थितियां दक्षिण अफ्रीका में वन डे विश्व कप में मिलने वाली स्थितियों के बहुत करीब है।‘
रविवार : पांचवां व आखिरी वन डे अंतर्राष्ट्रीय भारत वि न्यूजीलैंड(सुबह साढ़े सात बजे से)।