रविवार दिल्ली नेटवर्क
कैथल : शहरवासियों के लिए एक नई और आधुनिक शॉपिंग सुविधा लेकर साकारनी होम्स अपना एक्सपीरियंस सेंटर का उद्घाटन कंपनी के चेयरमैन अशोक गुप्ता ने किया।यह एक्सपीरियंस सेंटर धांड रोड स्थित राजू शटरिंग स्टोर, आईसीआईसीआई बैंक के पास, कैथल (हरियाणा) में स्थापित किया गया है। अशोक गुप्ता के अनुसार, यहां ग्राहकों को होम इंटीरियर और संबंधित उत्पादों का एक नया और बेहतर अनुभव मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान विशेष अतिथियों की मौजूदगी रही और उद्घाटन के बाद आगंतुकों के लिए लंच की भी व्यवस्था थी।आयोजकों ने शहर के जानी मानी हस्तियों को इस अवसर पर आमंत्रित किया है। साकारनी होम्स का यह कदम कैथल में आधुनिक होम सॉल्यूशंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।





