हरमनप्रीत सिंह एफआईएच के वर्ष सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की होड़ में

  • सविता और श्रीजेश का वर्ष के सर्वश्रेष्ठ महिला व पुरुष गोलरक्षक का दावा
  • संजय और मुमताज का उदीयमान पुरुष और महिला खिलाड़ी की होड़ में दावा
  • रीड सर्वश्रेष्ठ पुरुष और शॉपमैन महिला टीम की दौड़ में

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : भारतीय सीनियर पुरुष हॉकी के ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह अंतर्राष्ट्रीय हॉकी संघ (एफआईएच) हॉकी स्टार्स अवॉडर्स 2021-22 की वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी की होड़ में हैं। एफआईएच के इन सालाना अवॉडर्स में विभिन्न वर्गों में कुल पांच भारतीय खिलाड़ी है। भारत की पुरुष हॉकी टीम के गोलरक्षक पीआर श्रीजेश(पुरुष) और महिला हॉकी टीम की गोलरक्षक सविता पूनिया एफआईएच के वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलरक्षक तथा बीते बरस जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में शिरकत करने वाले ड्रैग फ्लिकर संजय और इसी साल जूनियर महिला हॉकी विश्व कप में खेलने वाली भारत की स्ट्राइकर मुमताज खान एफआईएच के साल के क्रमश: सर्वश्रेष्ठï उदीयमान पुरुष और महिला खिलाड़ी की होड़ में हैं। भारत की पुरुष हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड साल के सर्वश्रेष्ठï पुरुष और भारत की महिला हॉकी टीम की कोच यांकी शॉपमैन साल की सर्वश्रेष्ठï महिला कोच की होड़ में हैं।

एफआईएच ने मंगलवार को हॉकी स्टार्स अवॉडर्स 2021-22 के लिए वर्ष के सर्वश्रेष्ठï पुरुष और महिला खिलाड़ी, सर्वश्रेष्ठï पुरुष और महिला गोलरक्षक, उदीयमान पुरुष और महिला हॉकी खिलाडिय़ों के साथ सर्वश्रेष्ठï पुरुष और महिला कोच के नामितों की घोषणा की। एफआईएच के मुताबिक खिलाड़ी, कोच और प्रशंसक पुरुष और महिला वर्गों में नामित विभिन्न खिलाडिय़ों और कोच के अपना वोट रजिस्टर्ड कर सकते हैं। वोट के लिए रजिस्ट्रेशन मंगलवार को शुरू हुआ। हरमनप्रीत सिंह का वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए दावा सबसे मजबूत है। हरमनप्रीत सिंह ने एफआईएच प्रो लीग में 2021-22 सीजन में सबसे ज्यादा 18 गोल किए। वहीं वर्ष के उदीयमान खिलाड़ी (पुरुष) की होड़ में शामिल संजय ने भुवनेश्वर में जूनियर विश्व कप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा आठ गोल किए थे जबकि मुमताज खान (महिला) ने जूनियर विश्व कप में भारत के लिए छह गोल किए थे। एफआईएच के सालाना अवॉर्ड के नामांकन के लिए एफआईएच हॉकी प्रो लीग, एफआईएच महिला हॉकी विश्व, एफआईएच जूनियर पुरुष और महिला हॉकी विश्व।, महाद्वीपीय चैंपियनशिप(सीनियर वर्ग) के आंकड़ो के कलए महिला वर्ग में 400 से ज्यादा खिलाडिय़ों के 150 मैचों और पुरुष वर्ग में 300 से ज्यादा खिलाडिय़ों के 72 मैचों को लिया गया है।

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के अवॉर्ड के लिए नामित :
पुरुष : ऑर्थर वी स्लूवर(बेल्जियम), हरमनप्रीत सिंह(भारत), निकल्स वेलन (जर्मनी), थियरे ब्रिंकमैन(नीदरलैंडस), टॉम बून(बेल्जियम)।

महिला : फेलिस अल्बर्स(नीदरलैंड), मारिया जोस ग्रेनाटो(अर्जेंटीना), फ्रेडरिक माटला(नीदरलैंड), ऑगस्टिना ग्रोलीलनी (अर्जेंटीना), ज्यॉर्जिना ओलिवा(स्पेन)।

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलरक्षक के अवॉर्ड के लिए नामित :
पुरुष : लोइन वॉन डॉरेन(बेल्जियम), पीआर श्रीजेश (भारत), प्रिमिन बलाक(नीदरलैंड),
आर्थर थिफेर(फ्रांस), अलेक्जेंडर स्टैडलर(जर्मनी)।

महिला : सविता पूनिया(भारत), जोसिन कॉनिंग(नीदरलेंड), बेलन सूची (अर्जेंटीना), जॉसनि बार्टरम(ऑस्ट्रलिया) ,फूलमलीला बांदे(द. अफ्रीका)।

वर्ष के उदीयमान खिलाड़ी के अवॉर्ड के लिए नामित :
पुरुष : माइल्स बुकेंस(नीदरलैंड), टिमॉथी क्लीमेंट(फ्रांस), संजय(भारत), पॉल कुनिल (स्पेन)।

महिला : चार्लोट एंजलबर्ट(बेल्जियम), लूना फॉकी(नीदरलैंड), मुमताज खान(भारत), डिकी(नीदरलैंड), एमी लॉटन(ऑस्ट्रेलिया)

वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कोच के लिए नामित
पुरुष टीम कोच :जेरॉम डेल्मी नीदरलैंड(टीम नीदरलैंड), माइकल वान डेन हियूवेल (नीदरलैंड)टीम बेल्जियम), ग्राहम रीड (ऑस्ट्रेलिया) टीम भारत, गैरथ इविंग(द.अफ्रीका), टीम द. अफ्रीका, फ्रेडरिक सॉयेज (फ्रांस) टीम फ्रांस।

महिला टीम कोच : यांकी शॉपमैन(नीदरलैंड) टीम इंडिया, जैमीलॉन मुल्डर्स(जर्मनी) टीम नीदरलैंड, कैटरिना पॉवेल(ऑस्ट्रेलिया) टीम ऑस्ट्रेलिया, राडल एहरनी(नीदरलेंड) टीम बेल्जियम ,एड्रियन लॉक(इंग्लैंड) टीम स्पेन।

एफआईएच इस साल पहली बार वर्ष के साथ सर्वश्रेष्ठ पुरुष और महिला अंपायर को भी अवॉर्ड देगी। दोनों वर्गों में सर्वश्रेष्ठ अंपायरों का चयन एफआईएच के अधिकारियों की समिति करेगी। इस बार एफआईएच के सालाना स्टार्स अवाडर्स में विभिन्न वर्गोंं के विजेताओं के चयन में नई मतदान प्रक्रिया में कुल नतीजे में 40 फीसदी वोट एक्सपर्ट ग्रुप के होंगे। विभिन्न राष्टï्रीय हॉकी संघों जिनकी नुमाइंदगी र्राष्ट्रीय टीमों के कप्तान और कोच करते हैं 20 फीसदी वोट उनके होंगे। 20 फीसदी वोट खिलाडिय़ों और प्रशंसकों तथा 20 फीसदी वोट मीडिया के होंगे।