19 वीं आईपीएल में शिरकत करने वाली सभी दस टीमों के कप्तान भारतीय क्रिकेटर

Indian cricketers who captained all ten teams participating in the 19th IPL

  • आरसीबी और सनराइजर्स के बीच होगा उदघाटन मैच
  • 13 शहरों में कुल 84 मैच खेले जाएंगे, सात टीमों केवल एक घरेलू मैदान चुना
  • चुनावों के चलते फिलहाल केवल 20 मैचों का कार्यक्रम जारी

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : 19 वीं इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 28 मार्च से शुरू होगा और फाइनल 31 मई को खेला जाएगा।
इस आईपीएल सीजन में दस टीमें शिरकत करेंगी और इनके बीच कुल 84 मैच होंगी। उदघाटन मैच मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच चिन्नस्वामी स्टेडियम में 28 मार्च को खेला जाएगा। बंगाल, असम और तमिलनाडु सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के चलते फिलहाल केवल 28 मार्च से 12 अप्रैल तक के केवल 20 मैचों का कार्यक्रम ही जारी किया गया है।

इस बार आईपीएल 2026 में शिरकत करने वाली दस टीमें के कप्तान : रजत पाटीदार (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू), हार्दिक पांडया (मुंबई इंडियंस), ऋतुराज गायकवाड़ (चैन्ने सुपर किग्स), अजिक्य रहाणे (कोलकाता नाइट राइडर्स) अक्षर पटेल (दिल्ली कैपिटल्स), रेयन पराग (राजस्थान रॉयल्स), श्रेयस अय्यर(पंजाब किंग्स), इशान किशन (सनराइजर्स हैदराबाद, शुरुआती मैचों के लिए), ऋषभ पंत (लखनउ सुपर जायंटस), और शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस)- भारतीय क्रिकेटर हैं। यह पहला मौका है जब आईपीएल में शिरकत कर रही सभी दस टीमों के कप्तान भारतीय क्रिकेटर हैं। बीसीसीआई ने हालांकि अभी आईपीएल 2026 का केवल शुरुआती कार्यक्रम ही घोषित किया है बावजूद इसके संकेत यही हैं कि फाइनल 31 मई, 2026 को बेंगलुरू में ही खेला जाएगा। अभी मिल रहे संकेतों के मुताबिक पहला क्वॉलिफायर 26 मई को, इलिमिनेटा 27 मई को और दूसरा क्वॉलिफायर 29 मई को खेला जाएगा। 2025 आईपीएल की तुलना में 2026 के सीजन में भारत भर में इसके मैच 13 अलग अलग शहरों में होंगे।दस में सात टीमों ने अपने मैचों के लिए अपना केवल एक घरेलू मैदान चुना है। वहीं आरसीबी, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स ने अपने मैचों के लिए दो दो घरेलू मैदान चुने हैँ

13 बरस के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह फिर से आईपीएल मैच होंगे जो कि आरसीबी का दूसरा घरेलू मैदान है। रायपुर में आखिरी आईपीएल मैच 2013 में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच खेला गया था।

इस बार आईपीएल में एक बड़ा बदलाव यह किया है कि मैच वाले दिन कोई नेट प्रैटिक्स तो नहीं होगी ही साथ ही कोई भी टीम दूसरी टीम के नेटस का भी इस्तेमाल नहीं कर सकेगी। यदि किसी एक टीम ने अपना अभ्यास जल्द पूरा कर लिया तो भी कोई दूसरी टीम तुरंत अभ्यास शुरू नहीं कर पाएगी। टीमों को लाने ले जाने और सुरक्षा के मद्देनजर आईपीएल में क्रिकेटरों को केवल टीम बस का ही इस्तेमाल करने की इजाजत होगी।