मुंबई इंडियंस ने महेला जयवर्धने और जहीर खान को दी सेंट्रल टीम में जगह

  • महेला जयवर्धने होंगे मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस
  • जहीर खान बने मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज महेला जयवद्र्धने और भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को मुंबई इंडियंस के मालिकों ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में दुनिया में अपना वर्चस्व स्थापित के मकसद से बनाई सेंट्रल टीम में शामिल किया है। मुंबई इंडियंस के साथ अब मुंबई इंडियंस अमीरात और मुंबई इंडियंस कैपटाउन की टीमों को मिला कर बतौर फ्रेंचाइजी उसका परिवार अब अब खासा बड़ा हो गया है। मुंबई इंडियंस के विस्तार के साथ टीम प्रबंधन ने एक ऐसी सेंट्रल टीम की जरूरत महसूस की, जो इसकी ‘टीमों के परिवारÓ को इसके मूल्यों ,लोकाचार और सीखने-सिखाने में निरंतरता सुनिश्चित करेगी। अपने क्रिकेट मूल्यों की वजह से ही मुबई इंडियंस आज दुनिया भर में सबसे पसंदीदा क्रिकेट ब्रैंड के रूप में उभरी है। मुबई इंडियंस के मूल्यों से वाकिफ इसके मिजाज से वाकिफ महेला जयवर्धने और जहीर खान को मुंबई इंडियंस की सेंट्रल टीम में नई भूमिकाएं सौंपी गई हैं।

रिलायंस जियो इंफोकॉम के चेयरमैन आकाश एम. अंबानी ने इस मौके पर कहा, ‘मैं महेला और जहीर को अपनी वैश्विक कोर टीम के हिस्से के रूप में पाकर बेहद खुश हूं। महेला और जहीर दोनों ही हमारे मुंबई इंडियंस परिवार का अभिन्न हिस्सा रहे हैं और हमारी मुंबई इंडियंस की क्रिकेट भावना के प्रतीक हैं। मुझे विश्वास है कि ये दोनों विश्व स्तर पर हमारी सभी टीमों के माध्यम से समान लय सुनिश्चित करने में सक्षम होंगे। साथ ही ये दोनों दुनिया भर में क्रिकेट के ईको.सिस्टम में बदलाव लाएंगे।’

महेला जयवर्धने को मुंबई इंडियंस की सेंट्रल टीम में ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस बनाया गया है। महेला मुंबई इंडियंस के दुनिया भर में क्रिकेट ऑपरेशंस को देखेंगे। इसमें उन पर समग्र रणनीतिक योजना बनाने, एकीकृत वैश्विक हाई परफॉर्मेंस ईको-सिस्टम के निर्माण और प्रत्येक टीम की कोचिंग व सपोर्ट स्ट्रक्चर की जिम्मेदारी शामिल है। साथ ही महेला टीम के मुख्य कोचों के साथ मिलकर टीमों में तालमेल को भी सुनिश्चित करेंगे। मुंबई इंडियंस को क्रिकेट को एक शानदार ब्रैंड बनाना भी महेला जयवद्र्धने के काम का हिस्सा होगा। महेला ने कहा, ‘मुंबई इंडियंस के वैश्विक क्रिकेट संचालन का नेतृत्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। श्रीमती अंबानी और आकाश के नेतृत्व और मार्गदर्शन ने मुंबई इंडियंस को दुनिया की सबसे बेशकीमती क्रिकेट फ्रेंचाइजी बना दिया है। मैं मुंबई इंडियंस को फ्रेंचाइजी के रूप में को विश्व स्तर पर बढ़ते हुए देखकर बहुत खुश हूं। मैं मुंबई इंडियंस को क्रिकेट का एक मजबूत वैश्विक ब्रैंड बनाने की इस नई जिम्मेदारी के लिए तैयार हूं।’

जहीर खान को मुंबई इंडियंस का ग्लोबल हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट नियुक्त किया गया है। जहीर पर मुंबई इंडियंस के क्रिकेटरों को तैयार करने की जिम्मेदारी होगी। दुनिया भर में प्रतिभाओं की पहचान करना उन्हें संवार कर आगे बढ़ाना जहीर के काम का अहम हिस्सा होगा। हर जगह की अपनी अलग चुनौतियां होती हैं और जहीर खान दुनिया भर में मुंबई इंडियंस की टीमों को चुनौतियों से निपटने में मदद करेंगे। जहीर खान ने कहा, ‘मैं इस नई भूमिका को विनम्रता से स्वीकार करता हूं।मैं श्रीमती नीता अंबानी और आकाश को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। एक खिलाड़ी के रूप में और एक कोचिंग टीम के सदस्य के रूप में मुंबई इंडियंस मेरे लिए एक घर की तरह है। अब जब हम एक नई यात्रा शुरू कर रहे हैं तो मैं वैश्विक नेटवर्क के सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हूं ताकि नई क्षमता का पता लगाया जा सके जो मुंबई इंडियन परिवार में शामिल हो सके।’