भारतीय महिला हॉकी टीम सही दिशा में : शॉपमैन

  • एक कोच के रूप में आप उतनी ही अच्छी होती हैं, जितनी टीम
  • हमें अपने खेल का स्तर और उंचा उठाने की जरूरत है
  • भारत का बर्मिंघम राष्टï्रमंडल खेलों में कांसा जीतना मेरे लिए बहुत खास

सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : भारतीय महिला हॉकी टीम की चीफ कोच यॉन्की शॉपमैन ने कहा, ‘ एफआईएच की साल की सर्वश्रेष्ठï महिला हॉकी टीम कोच के लिए नामित किया जाना मेरे लिए बड़े सम्मान की बात है। इस अवार्ड के लिए नामित किए जाने का मतलब है कि हमारी भारतीय महिला हॉकी टीम सही दिशा में है। हमारी टीम की लड़कियों ने पिछले बरस कड़ी मेहनत की और बढिय़ा प्रदर्शन किया है। एक कोच के रूप में आप उतनी ही अच्छी होती हैं जितनी टीम है।’

यॉकी शॉपमैन ने कहा,’हमारी भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए पहली बार एफआईएच प्रो लीग में शिरकत करना बेहद अहम अनुभव था। हमारी टीम पांच महीने से ज्यादा तक बराबर दुनिया की बढिय़ा टीमों के खिलाफ खेली। हमने इसे यह जाना कि हमने कहां बढिय़ा खेल दिखाया और कहां क्या सुधार की जरूरत है। जिस तरह से हमारी टीम की लड़कियों ने एफआईएच हॉकी प्रो लीग , एफआईएच विश्व कप और बर्मिंघम राष्टï्रमंडल खेलों ली सीख को लागू किया उससे मैं बहुत खुश हूं। भारत का बर्मिंघम राष्टï्रमंडल खेलों में कांसा जीतना मेरे लिए बहुत खास है। फिलहाल हम टीम के समग्र तौर पर आकलन पर लगे हैं। खिलाडिय़ों का ध्यान इस बात है कि उन्हें कहां क्या और बेहतर कर सकती हैं। हमें अपने खेल का स्तर और उंचा उठाने की जरूरत है ताकि हम और खतरनाक और निरंतर बढिय़ा प्रदर्शन करने वाली टीम बन सकें।