सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : 15 वर्षीया तेज तर्रार स्ट्राइकर नौशीन नाज के दूसरे क्वॉर्टर में दागे दो गोल से भारत ने मलयेशिया को शनिवार को काकामिगहारा (जापान) में महिला अंडर 18 एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के पूल ए में अपना अभियान 2-1 से जीत के साथ शुरु किया। भारत की अंडर 18 महिला टीम को इस जीत से पूरे तीन अंक मिले। मलयेशिया अंडर 18 के लिए इकलौता गोल नूर अजिल ने तीसरे क्वॉर्टर में दागा
गोलरहित पहले क्वॉर्टर के बाद नौशीन नाज ने मैच के 19 वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर सेट पीस पर गोल कर भारत अंडर 18 का खाता खोला। नौशीन ने । नौशीन ने दूसरा क्वॉर्टर खत्म होने से दो मिनट पहले मैच का और अपना दूसरा गोल कर भारत अंडर 18को 2-0 से आगे कर दिया। हाफ टाइम तक भारत अंडर महिला टीम 2-0 से आगे थी।
मलयेशिया अंडर 18 की नूर अजिल ने तीसरा क्वॉर्टर खत्म होने से चार मिनट पहले गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया। भारत अंडर ने चौथे और आखिरी क्वॉर्टर में मुस्तैदी से अपने किले की चौकसी कर मैच 2-1 से जीत लिया। भारत अंडर 18 को मैच में 16 पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह केवल एक को ही गोल में बदल पाई।





