श्रेयस कप्तान, तिलक उपकप्तान
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : सदाबहार अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और 15 बरस के वैभव सूर्यवंशी भारत की सितंबर-अक्टूबर में जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए श्रेयस अय्यर की अगुआई में चुनी गई मजबूत 15 सदस्यीय टी 20 पुरुष क्रिकेट टीम का हिस्सा होंगे। चयनकर्ताओं ने बुमराह को इससे पहले भारत की जून जुलाई मेजबान आयरलैंड और इंग्लैंड टी 20 सीरीज के लिए आराम दिया है। तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। आयरलैंड और इंग्लैंड में उसके खिलाफ टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए चुनी गई टीम में शामिल मोहम्मद सिराज की जगह एशियाई खेलो के लिए भारत ने बुमराह को शामिल किया है।
एशियाई खेलों के चुनी गई भारत की टी 20 पुरुष क्रिकेट टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन(विकेटकीपर), इशान किशन(विकेटकीपर),वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नीतिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वशिंगटन सुंदर,वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, ।
एशियाई खेल आइची(जापान) में 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक होंगे। एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट टी 20 फॉर्मेट में होंगे। एशियाई खेलों की पुरुष क्रिकेट स्पर्द्धा 24 सितंबर से शुरू होगी और फाइनल 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। एशियाई खेलों में पुरुष टी 20 क्रिकेट में भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, जापान, नेपाल, मलयेशिया, हांगकांग और ओमान सहित कुल दस टीमें शिरकत करेंगी। प्राइमरी क्वॉलिफायर्स 24 और 26 सितंबर को होंगे अर कवॅर्टर फाइनल 28 अर 29 सितंबर को दोनों सेमीफाइनल 1 अक्टूबर को और कांस्य पदक और स्वर्ण पदक के लिए फाइनल 3 अक्टूबर को खेला जाएगा।
एशियाई खेलों में महिला टी 20 क्रिकेट 17 से 22 सितंबर तक होगे। भारत की महिला टीम ने 2023 एशियाई खेलो में श्रीलंका को फाइनल मेरु 19 रन से हरा कर स्वर्ण पदक जीता था। इस बार भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, श्रीलंका, जापान, थाईलैंड, मलयेशिया और चीन की टीमें एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट में स्वर्ण की होड़ में होंगी





