भारत के लिए टेस्ट करियर का आगाज करने वाले सुथार ने पहली पारी में छह सहित चटकाए कुल 7 विकेट
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : अपने टेस्ट करियर का आगाज करने वाले 23 बरस के बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार के पहली पहली पारी में चटकाए छह और दूसरी पारी में लिए एक विकेट सहित कुल 62 रन दे चटकाए सात विकेट की बदौलत भारत ने मेहमान अफगानिस्तान टीम को न्यू चंडीगढ़ में इकलौते क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को एक पारी और 300 रन से करारी शिकस्त दी। सुथार ने भारत की पहली पारी में 28 रन भी बनाए थे और उन्हें मैन ऑफ द‘ मैच घोषित किया गया। भारत की यह सबसे बड़ी टेस्ट जीत है। बेशक यह इकलौता टेस्ट वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं है लेकिन सीधे दुनिया की सबसे महंगी टी 20 आईपीएल लीग में सफेद गेंद से खेलने के तुरंत बाद इस टेस्ट से भारतीय बल्लेबाजों को अब खुद को लाल गेंद के मुताबिक ढालने का मौका मिल गया। भारत ने तीसरे दिन 14 विकेट चटका यह इकलौता टेस्ट जीता। बेशक भारतीय स्पिनरों ने स्पिन से मिली मदद का लाभ उठाया लेकिन अफगानिस्तान के अनुभवहीन बल्लेबाज बेवजह आक्रामक शॉट खेल कर आउट हुए। अफगानिस्तान के लिए पहली पारी में इकलौता अर्द्धशतक जड़ने वाले रहमत शाह और दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज सादिकउल्लाह अटल ने विकेट पर टिक संकल्प से बल्लेबाजी कर दिखाया कि धैर्य दिखा इस बल्लेबाजी की जा सकती थी। उपकप्तान केएल राहुल व कप्तान शुभमन गिल के शतकों और साई सुदर्शन (81) और ऋषभ पंत (81) के अर्द्धशतकों से भारत ने अपनी पहली पारी दूसरे दिन चायकाल से करीब एक घंटा पहले आठ विकेट पर 564 रन बना समाप्त घोषित की दी। अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद सलीम छह विकेट चटकाने के बावजूद भारत को पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा करने से नहीं रोक पाए थे।
भारत के बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने अपने टेस्ट करियर का आगाज करते हुए अर्द्धशतक जड़ने वाले इकलौते रहमत शाह ( 60 रन, 135 गेंद, 1 छक्का, 9 चौके) को फ्लाइटेड गेंद को स्वीप करने पर मजबूर कर बोल्ड करने के साथ छह विकेट चटका कर अफगानिस्तान की पहली पारी सोमवार को लंच से करीब दस मिनट पहले मात्र 58.4 ओवर में 152 रन पर समेट उसे फॉलोऑन पर मजबूर कर दिया। अफगानिस्तान की टीम भारत से पहली पारी में 412 रन से पिछड़ गई थी। ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर (4/36), बाएं हाथ के लेग स्पिनर कुलदीप यादव (3/30) और बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार (1/29) स्पिन त्रिमूर्ति ने स्पिन का जाल बुनकर आपस में आठ विकेट बांट कर अफगानिस्तान की दूसरी पारी 35.5 में 112 रन पर समेट कर भारत को टेस्ट में सबसे बड़ी जीत दिलाई। अफगानिस्तान के लिए दूसरी पारी में अकेले सलामी बल्लेबाज सादिकउल्लाह अटल (42 रन, 80 गेंद, एक छक्का, पांच चौके) ही टिक पाए और चायकाल से ठीक पहले दूसरी पारी के भारत के सबसे कामयाब ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदरकी फ्लाइटेड गेंद को उड़ाने की कोशिश में प्रसिद्ध के कृष्णा को मिड ऑफ पर कैच थमा उनका तीसरा शिकार बने। अफगानिस्तान अपनी दूसरी पारी में चायकाल तक पांच विकेट पर 98 रन बनाने के बाद बाकी के चार विकेट मात्र 14 रन खो कर बिना संघर्ष के इकलौता टेस्ट हार गई जबकि चोट के चलते शरीफुद्दीन अशरफ बल्लेबाजी के लिए नहीं तर उतरे थे।
बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार 2011 में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के बाद अपने करियर के पहले ही टेस्ट मैच में छह विकेट चटकाने वाले पांचवें भारतीय गेंदबाज हैं। मानव सुथार का पहली पारी गेदबाजी विश्लेषण रहा 22-10-33-6। अफगानिस्तान ने फॉलोऑन पर मजबूर होने के बाद तीसरे दिन सोमवार के लंच तक अपनी दूसरी पारी में बिना क्षति 18 रन बनाए थे। तब सादिकउल्लाह अटल 12 गेंद खेल एक छक्के और दो चौकों की मदद से 16 और उनके सलामी जोड़ीदार अब्दुल मलिक 12 गेंद खेल दो रन बनाकर क्रीज पर थे। लंच से अटल ने भारत के बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार पर जवाबी हमला बोलते हुए उनके दूसरे ओवर में एक छक्का और दो चौके जड़े। सादिकउल्लाह अटल और अब्दुल मलिक की सलामी जोड़ी ने फॉलोआन दिए जाने के बाद अफगानिस्तान की दूसरी पारी का आक्रामक अंदाज कर 14 ओवर में 42 रन जोड़े थे कि तभी अब्दुल मलिक (8 रन, 40 गेद) लंच के बाद भारत के तेज गेदबाज मोहम्मद सिराज की ऑफ स्टंप पर पड़ कर तेजी से भीतर आती गेंद को फ्लिक करने से चूके और गेंद उनके पैड पर पड़ी अंपायर के उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट दिए जाने से यह भागीदारी टूटी गई। रहमतुल्लाह गुरबाज (24रन, 24 गेंद, एक छक्का, तीन चौके) ने पारी के 20 वें बेवजह भारत के बाएं हाथ के लेग स्पिनर कुलदीप यादव की ऑफ स्टंप से बाहर की ओर जाती गेंद को उड़ाने की कोशिश में लॉन्ग ऑन पर प्रसिद्ध कृष्णा को कैच थमा दिया और अफगानिस्तान ने दूसरा विकेट 74 रन पर गंवा दिया। ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर ने अपनी स्पिन का जादू दिखाया और मात्र 24 रन के भीतर सबसे पहले पारी में इकलौता अर्द्धशतक जड़ने वाले रहमत शाह (13 रन, 16 गेंद, एक छक्का) को बडे़ शॉट के ललचा कर मिड ऑन पर मानव सुथार के हाथों कैच कराया, फिर 23 वें ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी(5 रन, 10 गेंद, एक चौका) को एक तेजी से स्पिन होती गेंद पर कप्तान शुभमन गिल के हाथों लपकवाने के बाद चायकाल से पहले की अंतिम गेंद पर जम कर खेल रहे सादिकउल्लाह अटल ( 42 रन, 80 गेंद, एक छक्का, पांच चौके) को फ्लाइटेड पर ब़ड़े स्ट्रोक के ललचा कर बैकवर्ड पॉइंट पर प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच करा चायकाल तक दूसरी पारी में स्कोर पांच विकेट पर 98 रन कर गहे संकट में डाल दिया।
चायकाल के बाद पहली पारी के सबसे कामयाब भारत के लिए अपना पहला टेस्ट खेल रहे बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार की फ्लाइटेड गेंद को विकेटकीपर अफसर जजई (8 रन, 19 गेंद।, एक चौका) खेलने से चूके और एलबीडब्ल्यू आउट हो गए और अफगानिस्तान ने अपना छठा विकेट 106 पर खोया। इसी स्कोर वाशिंगटन सुंदर ने अजमतुल्लाह उमरजई (4 रन, 5 गेंद) की बड़े स्ट्रोक के लिए ललचा कर कुलदीप यादव को बाउंड्री पर कैच अपना दूसरी पारी का चौथा विकेट चटका चटकाया। बाएं हाथ के लेग स्पिनर कुलदीप यादव ने नंगालिया खरोटी (6 रन, 11 गेंद, एक छक्का) को पॉइंट पर मानव सुथार के हाथों कैच अफगानिस्तान का स्कोर आठ विकेट पर 112 रन कर दिया और अगली गेंद पर मोहम्मद सलीम (0) को साई सुदर्शन के हाथों लपकवाया। चोट के चलते शरीफुद्दीन बल्लेबाजी नहीं की और अफगानिस्तान की दूसरी पारी की दूसरी पारी 35.2 ओवर में समाप्त हुई और भारत ने इकलौता टेस्ट मैच जीत लिया।
मानव सुथार का पहली पारी गेंदबाजी विश्लेषण रहा 22 -10-33 -6। मानव सुथार ने दूसरे दिन अब्दुल मलिक(16), रहमतुल्लाह गुरबाज (12) और अफसर जजई (3) को आउट कर तीन विकेट चटकाने के बाद तीसरे दिन लंच से पहले शरीफुद्दीन अशरफ (11 रन, 32 गेंद, 2 चौके) को विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों करा अपना चौथा विकेट चटकाने के बाद अपने 22 वें ओवर में रहमत शाह (60) को बोल्ड करने के बाद मोहम्मद सलीम (0 रन, 3 गेंद) को मिडल और लेग स्टंप पर गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट कर अपना छठा विकेट अफगानिस्तान का स्कोर 58 वें ओवर में नौ विकेट पर 143 रन कर दिया। जिया उर रहमान ( 6 रन, 3 गेंद, एक छक्का) ने सुतार की पहली ही गेंद पर छक्का जड़ने के बाद ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर की लेग स्टंप पर पड़ी गेंद को उड़ाने की कोशिश की और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने उन्हें लपक कर अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रन पारी समेट दी। अफगानिस्तान तीसरे दिन सुबह अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 113 रन से आगे शुरू की और रहमत शाह 43 रन के निजी स्कोर से और उनके साथ अजमतुल्लाह उमरजई(0 रन, 10 गेंद ) ने शुरू की लेकिन वह भारत के दूसरे सबसे कामयाब तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (3/37 ) को बोल्ड कर अफगानिस्तान का स्कोर सात विकेट पर 118 कर दिया। रहमत शाह ने इसके बाद सुबह पहले घंटे में अपना अर्द्धशतक 100 गेंद खेल एक छक्के और आठ चौकों की मदद से पूरा किया।





