दीपिका सहरावत के दो गोल से भारत ने महिला नेशंस कप हॉकी में पिछड़ने के बाद उरुग्वे को हराया

India defeated Uruguay in the Women's Nations Cup hockey tournament after coming from behind, thanks to two goals from Deepika Sehrawat

भारत की नेहा ने खेला अपना 200 वां अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैच

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : ड्रैग फ्लिकर के पेनल्टी कॉर्नर पर दागे दो व दीपिका सोरेंग के एक बेहतरीन मैदानी गोल की बदौलत भारत ने पिछड़ने के बाद उरुग्वे पर ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) में एफआईएच महिला हॉकी नेशंस कप के अपने तीसरे मैच में बृहस्पतिवार सुबह 3-2 से नाटकीय जीत के साथ अजेय रह कर पूल ए में शीर्ष स्थान पाया। पराजित उरुग्वे के लिए चियारा अपिनिनो और मैनुएला विलर ने एक एक दागा। अनुभवी मिडफील्डर नेहा उरुग्वे के खिलाफ खेलने उतरने के साथ भारत के लिए सीनियर वर्ग में 200 अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैच खेलने वाली खिलाड़ी बन गई। भारत लगातार तीसरी जीत के साथ सेमीफाइनल में स्थान बनाया।

चियारा अपिनिनो ने मैच के 13 वें मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर उरुग्वे को 1-0 से आगे कर दिया। ड्रैग फ्लिकर दीपिका सहरावत ने दूसरे क्वॉर्टर के अधबीच पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर भारत को एक एक की बराबरी दिला दी। दीपिका सोरेंग ने तीसरा क्वॉर्टर खत्म होने से दो मिनट पहले खूबसूरत मैदानी गोल कर भारत को 2-2 से आगे कर दिया।
कप्तान मैनुएला विलर ने खेल खत्म होने से पांच मिनट बाद पहले गोल कर उरुग्वे को एक एक की बराबरी दिला दी। दीपिका सहरावत ने अगले ही मिनट पेनल्टी कॉर्नर पर बढ़िया ड्रैग फ्लिक से मैच का अपना दूसरा गोल कर भारत को 3-2 से आगे कर दिया। पिछड़ने के बावजूद भारत ने उरुग्वे के खिलाफ गोल करने के ज्यादा मौके बनाए और सात पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए और दो को गोल में तब्दील किया। उरुग्वे को दो पेनल्टी कॉर्नर मिले और उसने एक को गोल बदला।