जर्मनी अंतिम मैच हारने के बावजूद ग्रुप ई में शीर्ष पर रही
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : नीलसन एंगुलो और गोंजालो प्लाटा के एक एक गोल से पिछड़ने के बाद इक्वेडोर ने अपने शुरू के दोनों मैच पहले ही जीत नॉकआउट में स्थान बना चुकी चार बार की चैंपियन जर्मनी पर फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 में ग्रुप ई के आखिरी मैच में न्यूयॉर्क के न्यूजर्सी स्टेडियम में शुक्रवार सुबह 2-1 से जीत बड़ा उलटफेर किया। इक्वेडोर ने जर्मनी पर इस उलटफेर भरी जीत के साथ तीसरे स्थान आठ सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक के रूपमें अंतिम 32 में स्थान बना लिया। पराजित जर्मनी की ओर से इकलौता गोल लिरोय सेन ने दागा। इस मैच से पहले सबसे अपनी इक्वेडोर की पीली जर्सी पहन उसकी हौसलाअफजाई करने आए उसके प्रशंसकों की जुबां पर बस यही सवाल था कि शुरू के दो मैच में एक हार और एक ड्रॉ के साथ मात्र एक के साथ जर्मनी जैसी मजबूत टीम के खेलने वाली उनकी पर जीत दर्ज कर उसके और आइवरी कोस्ट के साथ अंतिम 32 में पहुंच पाएगी। इक्वेडोर की टीम इस उलटफेर भरी जीत के साथ अपने प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरा उतरी। जर्मनी की टीम इस हार के बावजूद आइवरी कोस्ट की तरह तीन मैचों में दो जीत के साथ समान रूप से छह छह अंकों के बावजूद अपने बेहतर गोल अंतर के चलते ग्रुप ई में शीर्ष पर रही।
लिरोय सेन ने फ्लोरियन विर्ज के पास पर बॉक्स के भीतर बढ़ाई गेंद पर दाएं पैर से नीचा शॉट जमा इक्वेडोर के गोता लगा गेंद को रोकने की कोशिश करने वाले गोलरक्षक हर्नन गालींदाज को छका मैच के दूसरे ही मिनट में गोल कर जर्मनी को 1-0 कर दिया। सेन का यह विश्व कप में पहला और जर्मनी का 1934 के बाद मैच में सबसे जल्दी दागा गोल था। मिडफील्डर नीलसन एंगुलो ने पाब्लो वाइट द्वारा जर्मनी के गोल से बढ़ाई गेंद को संभाल बॉक्स के भीतर पहुंच तेज शॉट जमा गोल कर इक्वेडोर को एक एक की बराबरी दिला दी।
जर्मनी को दूसरे हाफ में रेफरी ने तब पहले पेनल्टी किक दी जब सेन के खिलाफ इक्वेडोर के वाइट ने फाउल किया लेकिन वार-रिव्यू के बाद यह फैसला पलट दिया। जर्मनी के सेंटर बैक जॉनाथन ताह और गोलरक्षक मैनुअल नूएर के बॉक्स के भीतर गफलत का लाभ उठा गोंजालो प्लाटा ने मोजेज कसईडो के क्रॉस को बॉक्स के ठीक उपर संभाल तेज शॉट जमाया लेकिन गेंद गोलस्तंभ के उपर से बाहर निकल गई। सेन ने इसके तुरंत बाद तेज शॉट इक्वेडोर के गोल पर जमाया लेकिन उसके गोलरक्षक हरनन गलिंदाज ने इसे रोक कर बेकार कर जर्मनी को अपनी बढ़त बनाने से रोक दिया। केविन रॉड्रिग्ज के शॉट को जर्मनी के गोलरक्षक ने हाथ से गोलस्तंभ से बाहर कर दिया। इस मिले कॉर्नर पर रॉड्रिग्ज ने गेंद को बॉक्स के बीच उछला और मैच के 77 वें मिनट में गोंजालो प्लाटा ने पैर से गेंद को जर्मनी के गोलरक्षक नूएर के उपर से उछाल गेंद में डाल कर इक्वेडोर को 2-1 से आगे कर दिया।
यह जीत हमारे देशवासियों के लिए है : बिकासीसी
इक्वेडोर के कोच सेबेस्तियन बिकासीसी ने अपनी टीम की जीत पर कहा,‘ मसला यह नहीं कि मेरे लिए इस जीत के क्या मायने हैं। मैं बस यह कहूंगा कि यह जीत हमारे देशवासियों के लिए है। हमारे इक्वेडोर के खिलाड़ियों ने हमें विश्व कप फुटबॉल के अंतिम 32 में पहुंचाया है उन्हें इसका लुत्फ उठा जश्न मनाने दें।
हमारी इक्वेडोर की टीम को खुद पर बहुत भरोसा है: प्लाटा
इक्वेडोर के लिए विजयदाई गोल दागने वाले गोंजालो प्लाटा ने कहा,‘ हम फीफा विश्व फुटबॉल 2026 के शुरू होने के पहले से ही अंतिम 32 में पहुंचने की सोच रहे थे। जर्मनी के खिलाफ मैच अलग था क्योंकि शुरू के अपने दोनों ग्रुप मैचों में हमें जूझना पड़ा। जर्मनी के खिलाफ मैच अलग रहा और हमने इससे बहुत कुछ सीखा। अब हम अंतिम 32 में जीत और कामयाबी की भूख के साथ उतरेंगे। हमारी इक्वेडोर की टीम को खुद पर बहुत भरोसा है। हमारे सभी 26 खिलाड़ी इक्वेडोर के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। हमारे प्रशंसकों ने हमें बेहतर खेलने को प्रेरित किया
हम हार के ही हकदार थे : किमिच
जर्मनी के कप्तान जोशुआ किमिच ने कहा,‘ हमारे इक्वेडोर के खिलाफ मैच में बढ़िया आगाज किया। इसके बाद हमने आसानी से गेंद गंवा कर इक्वेडोर को हमला बोलने की दावत दी। हमने इक्वेडोर को मैच में विश्वास बढ़ाने का मौका दे दिया। दूसरे हाफ में हम हार के ही हकदार थे।‘
इक्वेडोर ने ज्यादा आक्रामक व धारदार फुटबॉल खेली
जर्मनी के स्ट्राइकर डेनिस उनडव ने कहा,‘ इक्वेडोर ने हमने ज्यादा आक्रामक और धारदार फुटबॉल खेली। हमें इससे सबक ले सही निष्कर्ष निकालना होगा। हम गोल करने के बहुत मौके नहीं बना सके।‘
पेप के दो गोल से आईवरी कोस्ट अंतिम 32 में
निकोलस पेप के दो गोल से आईवरी कोस्ट ने कुरासाओ को फिलाडेल्फिया में शुक्रवार सुबह 2-0 से हरा अपनी दूसरी जीत के साथ तीन मैचों से जर्मनी की तरह छह अंक ले गोल अंतर में पिछड़ने के बाद ग्रुप ई में दूसरे स्थान पर रह कर अंतिम 32 में जगह बना ली। आइवरी कोस्ट ने जर्मनी से बेहद करीबी मैच में 1-2 से हारने वाली अपनी टीम में दो बदलाव किए। तेज तर्रार विंगर यान डायमंड ने मैच के सातवें मिनट कुरासाओ के गोल के बाहर मिली गेंद संभाली और आगे बढ़ दिए पास पर निकोलस पेप ने गेंद को संभाल तेज शॉट जमा आइवरी कोस्ट के लिए विश्व कप में उसका तेज गोल कर उसे 1-0 से आगे का दिया। कुरासाओ के कप्तान लियांड्रो बाकुना औार तहित चोंग ने आइवरी कोस्ट के गोल पर पहले हाफ में कुछ खतरनाक हमले जरूर बोले लेकिन गोल करने में कामयाब नहीं हो सके।
मिडफील्डर इब्राहिम संगारे के पास पर मैच के 64 में बॉक्स के भीतर कुरासाओ के गोलरक्षक इलोय रूम को छका दनदनाता शाट जमा गोल कर आइवरी कोस्ट को 2-0 से आगे कर दिया। आइवरी कोस्ट ने ग्रुप के उपविजेता के रूप में अंतिम 32 में डलास में ग्रुप आई के उपविजेता से भिड़ने का हक पा लिया।
आइवरी कोस्ट के हेड कोच इमर्स फई ने कहा, ‘ विश्व कप फुटबॉल 2026 के अंतिम 32 में पहुंचना गर्व की बात है। हम जानते थे कि मुश्किल होगी। हम इस चुनौती से पार पार पाने में सफल रहे और ग्रुप ई में दूसरे स्थान पर रहे। अब हमारी निगाहें और आगे बढ़ने पर हैं। आईवरी कोस्ट अंतिम 32 में स्थान बनाने का हकदार था। हम इसका लुत्फ उठाएंगे और जश्न मनाएंगे।‘





