भारतीय हॉकी टीम ने पाक को 7-1 से धोकर दूर की सभी शंकाए

Indian hockey team dispelled all doubts by thrashing Pakistan 7-1

भारत के लिए सुखजीत, हरमनप्रीत, हार्दिक, जुगराज, अभिषेक, राज कुमार व दिलप्रीत किया एक एक गोल

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : दुनिया के बेहतरीन ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में भारत ने गजब की आक्रामक हॉकी की बानगी दिखा कर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पुरुष एफआईएच प्रो हॉकी लीग 2025-26 के लंदन चरण के रिटर्न मैच में 7-1 से करारी शिकस्त देकर बृहस्पतिवार को सभी शंकाओं को खत्म कर पूरे तीन अंक पाए। भारत ने लंदन चरण में पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच 4-3 से जरूर जीता था लेकिन तब आखिरी क्वॉर्टर में खाए दो गोल से उसकी क्षमता और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ उसके दबदबे के बावजूद उसकी क्षमता पर सवाल उठाए थे। भारत की बृहस्पतिवार को लंदन के ली वैली हॉकी एड टेनिस सेंटर पर जीत में उसके लिए सातों गोल उसके सात अलग अलग खिलाड़ियों-सुखजीत सिंह, कप्तान हरमनप्रीत सिंह, उपकप्तान हार्दिक सिह, ड्रैग फ्लिकर जुगराज सिंह,अभिषेक नैन, राज कुमार पाल और दिलप्रीत सिह ने दागे। आक्रामक मिडफील्डर हार्दिक सिह को मध्यपंक्ति में उनके शानदार खेल के लिए मन ऑफ द’ मैच घोषित किया गया।
अभिषेक, सुखजीत सिंह और दिलप्रीत सिंह के लहरों की तरह बोले हमलों से पाकिस्तान की टी दबाव मे आई। पाकिस्तान ने खतरनाक जवाबी हमले बोल दिया।

भारत और पाकिस्तान ने आक्रामक अंदाज में मैच का आगा किया। स्ट्राइकर मनदीप सिंह ने दूसरे ही पेनल्टी कॉनर दिलाया लेकिन यह बेकार गया। कप्तान अबू बाकर महमूद ने मैच 13 वें मिनट मे एक बार फिर पहले गोल कर पाकिस्तान को 1-0 से आगे कर भारत को चौंका दिया। पाकिस्तान के इस पहले गोल ने भारतीय टीम को मानों नींद से जगा दिया। भारत ने दूसरे क्वॉर्टर में पूरी तरह मैच पर अपना नियंत्रण बनाया। भारतीय खिलाड़ियों के सधे पासों के साथ खेलने से पाकिस्तान की रक्षापंक्ति गहरे दबाव में आ गई। सुखजीत सिंह ने मैच के 20 वें मिनट मे कप्तान ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह के तेज ड्रैग फ्लिक पर पाकिस्तान के गोलरक्षक के पैड से लग कर लौटती गेंद को गोल में डाल कर भारत को एक एक की बराबरी दिला। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दूसरा क्वॉर्टर खत्म होने से चार मिनट पहले मिले पेनल्टी कॉर्नर पर अचूक तेज ड्रैग फ्लिक से गोल कर भारत को हाफ टाइम तक 2-1से अगे कर दिया।

हार्दिक सिंह ने दूसरे हाफ के चौथे मिनट में मिले पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदल कर भारत के 3-1 से आगे कर दिया। दिलप्रीत और सुखजीत सिह के जवाबी हमले पर जुगराज ने डी के भीतर मिली गेंद को संभाल कर भारत को 4-1 से आगे कर दिया।
अभिषेक नैन ने अकेले ही गेद को संभाल तेज फर्राटा लगा हॉकी की कलाकारी दिखा कर तीसरा क्वॉर्टर खत्म होने से चार मिनट पहले गोलकर स्कोर 5-1 से और राजकुमार पाल ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक को लग कर लौटती गेंद को संभाल गोल कर भारत को 6-1से आगे कर दिया। दिलप्रीत सिंह ने खेल खत्म होने से छह मिनट पहले गोल कर भारत को 7-1 से आगे कर दिया। पाकिस्तान को खेल के आखिरी क्षणो में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर लेकिन अनुभवी रशर मनप्रीत सिंह ने दोनों को रोक लिया। भारत ने पाकिस्तान से यह मैच 7-1 से जीत लिया।