भारत के सामने आयरलैंड से दूसरा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय जीत सीरीज ड्रॉ कराने की चुनौती

India faces the challenge of winning the second T20 International against Ireland to level the series

भारत को दूसरे टी 20 अंतर्राष्ट्रीय में बेहतर गेंदबाजी संयोजन के साथ उतरना होगा

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुआई में टी 20 विश्व कप चैंपियन भारत मेजबान आयरलैंड के हाथों बृहस्पतिवार को अपनी दो ओवर की घटिया गेंदबाजी , टपकाए चार कैचों,सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की 20 गेंदों पद 49 रन की तूफानी पारी को छोड़ कर धीमी पिच अपनी बल्लेबाजी के ताश के पत्तों की तरह ढहने के चलते दो मैचों की क्रिकेट सीरीज का पहला टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में मिली 34 रन से रन हार गया। सबसे ज्यादा सवालों के घेरे में भारत का अपनी एकादश का चयन और उसकी इस मैच की रणनीति है। भारत के सामने अब बेलफास्ट के मैदान पर मेजबान आयरलैंड पर रविवार को दूसरा और आखिरी टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच जीत सीरीज एक एक की बराबरी पर समाप्त कराने की चुनौती है। वहीं मेजबान आयरलैंड अपनी जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए दो टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज 2-0 से जीतने का सपना संजोए है। भारत की बृहस्पतिवार को आयरलैंड के हाथों हार पिछले पांच टी 20 अतर्राष्ट्रीय मैचों में उसकी पहली हार थी। आयरलैंड की पिछले पांच टी 20 मैचों कुल तीसरी और लगातार दूसरी जीत थी।

भारत पिछले लगातार 16 टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज कभी नहीं हारा है। भारतीय टीम दरअसल आयरलैंड के मौसम से तालमेल न बैठा पाने के कारण ही सीरीज का पहला टी 20 मैच मेजबान टीम से हारी है। घुटने की चोट के चलते टी 20 विश्व कप से ठीक पहले बाहर होने के बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले तेज गेंदबाज हर्षित राणा (3/24) और नई गेंद से उनके जोड़ीदार अर्शदीप सिंह (2/28) ने आपस में पांच विकेट बांट कर आयरलैंड की पारी शुरू में बिखेर दी थी लेकिन कप्तान लॉरेन टकर के अर्द्धशतक और गैरेथ डेलनी की 49 रन की तूफानी पारी खेल टीम को जब 20 ओवर में 9 विकेट पर 182 रन पर पहुंचा दिया तो तभी धीमी पिच उसकी जीत लगभग पक्की हो गई थी। बतौर स्पिनर अक्षर पटेल (2/33) और हर्षित राणा बदकिस्मत रहे कि उनकी गेंदों पर आयरलैंड के लिए अर्द्धशतक जड़ने वाले टकर और गैरथ डेलानी के तीन कैच छूटे। भारत के सामने आयरलैंड ने जिस तरह शुरू के तीन विकेट मात्र 30 रन पर निकाल दिए और इसके बाद टकर और डेलनी के कैच न टपकाए होते तो आयरलैंड के लिए 182 तो छोड़े 140 रन तक पहुंचना मुश्किल था।

भारत को पहले टी 20 की हार को बुरे सपने की तरह भुलाकर खासतौर पर बेहतर गेंदबाजी संयोजन के आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में उतरना होगा। आयरलैंड के खिलाड़ी निश्चित रूप से अपनी पिच के मिजाज को भारत से बेहतर जानते हैं। आयरलैंड की कोशिश इसी का लाभ उठाकर भारत के खिलाफ टी 20 मैचों की सीरीज जीत नया इतिहास रचने की होगी। बेशक भारत के चीफ कोच गौतम गंभीर और नए कप्तान श्रेयस अय्यर की कोशिश अब आयरलैंड से रविवार को दूसरा और आखिरी टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच सम्मान बचाने की होगी। भारत की अपने घर में इस के शुरू में टी 20 वि्श्व कप की जीत के हीरो संजू सैमसन,खुद कप्तान श्रेयस अय्यर,उपकप्तान तिलक वर्मा, इशान किशन, वाशिंगटन सुंदर जिस गैर जिम्मेदाराना ढंग से पहले टी 20 में बृहस्पतिवार को आउट हुए जरूर उसके लिए चिंता का सबब है। खासतौर पर श्रेयस, इशान, वाशिंगटन तो क्रीज पर रनों के लिए जूझते ही दिखे। भारत को दूसरे टी 20 में बेवजह के प्रयोगों से बचना होगा। बड़ा सवाल यह रहेगा कि भारत क्या दूसरे टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में बल्लेबाजी की नई सनसनी वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन की जगह और अपने चार ओवर में 57 रन लुटाने वाले प्रसिद्ध कृष्णा अथवा वाशिंगटन सुंदर की जगह बल्लेबाजी ऑलराउंडर श्रेयांस शेडगे को टीम इंडिया के लिए अपने टी 20 अंतर्राष्ट्रीय करियर का आगाज करने का मौका देगा। भारत के लिए रविवार को संजू की जगह वैभव, सुंदर की शेडगे और प्रसिद्ध कृष्णा की जगह प्रिंस यादव बेहतर विकल्प हो सकते हैं। आयरलैंड के लिए अपने टी 20 अंतर्राष्ट्रीय करियर का आगाज करने वाले टोंक (राजस्थान) मे उसके बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जय मूंदड़ा(2/25), बाएं हाथ के स्पिनर मैथ्यू हमफ्रीज (3/38) व तेज गेंदबाज मैट हालार्ड(3/28) ने अहम भूमिका निभाई। जय मूंदड़ा ने संजू सैमसन (5) और शिवम दुबे (25) ने अहम भूमिका निभाई।
दूसरा टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैच (रविवार): भारत वि आयरलैंड(डबलिन) शाम छह बजे से।