बेल्जियम ग्रुप जी में शीर्ष पर रहा -बेल्जियम से हार कर न्यूजीलैंड बाहर

Belgium topped Group G; New Zealand eliminated after losing to Belgium

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : लियांड्रो ट्रोसर्ड के दो और केविन डी ब्रुएन , रोमालू लुकाकू व अलेक्सिज साइलेमाइकर्स के एक एक गोल से बेल्जियम ने न्यूजीलैंड को वेंकूवर में आखिरी मैच में 5-1 से हरा ग्रुप जी में शीर्ष पर फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के अंतिम 32 में स्थान पा लिया। न्यूजीलैंड के लिए इकलौता गोल एलिजा जस्ट ने दागा। न्यूजीलैंड की टीम इस हार के साथ अंतिम 32 की होड़ से बाहर हो गई। लियांड्रो ट्रोसर्ड ने मैच के 28 वें मिनट में गोल कर बेल्जियम का खाता खोला। टोसर्ड ने दूसरे हाफ के पांचवें मिनट में रिबाउंड पर मिली गेंद को संभाल कर मैच का अपना दूसरा गोल कर बेल्जियम को 2-0 से आगे कर दिया। केविन डी ब्रुएन ने मैच के 66 वें मिनट में बॉक्स में पहुंच नीचा तेज शॉट जमा गोल कर बेल्जियम की बढ़त 3-0 कर दी और इसके साथ वह अपने देश के लिए फीफा विश्व कप में सबसे ज्यादा 34 बरस और 364 दिन में गोल करने वाले सबसे उम्रदराज फुटबॉलर बन गए। न्यूजीलैंड के एलिजा जस्ट ने खेल खत्म होने से छह मिनट पहले गोल कर स्कोर 1-3 कर दिया। लुकाकू ने दो मिनट बाद गोल कर बेल्जियम को गोल उसे 4-1 से आगे कर अंतर में मिस्र से उपर कर उसका शीर्ष पर रह अंतिम 32 में स्थान पक्का कर दिया। अलेक्सिज साइलेमाइकर्स ने खेल खत्म होने से पहले इंजुरी टाइम में गोल कर बेल्जियम को 5-1 से मैच जिता दिया।

ईरान से ड्रॉ खेल कर मिस्र पहली बार अंतिम 32 में
मिस्र ने ईरान द्वारा एक एक की बराबरी पर मजबूर किए जाने के बावजूद ग्रुप जी में तीन मैचों में एक जीत और दो ड्रॉ के साथ गोल अंतर में बेल्जियम से पिछड़ने के बावजूद ग्रुप एच में दूसरे स्थान पर रहकर पहली बार विश्व कप फुटबॉल के अंतिम 32 में स्थान बनाया। महमूद साबर के पांचवें मिली में मोहम्मद सालेह के शॉट पर ईरान के गोलरक्षक अलीरजा बियरनवंद के हाथ से लगकर लौटती गेंद को गोल में डाल कर मिस्र का खाता खोला। मेहदी तरेमी को अपने बॉक्स में मिस्र के मोहम्मद अब्दुलमोनेम को गलत ढंग से रोक और इस इस पर ईरान को पेनल्टी किक मिली लेकिन मिस्र के गोलरुक मुस्तफा शाबिर ने इसे रोक दिया। रमीन रजियान ने मैच के 14 वें मिनट में गोल कर ईरान को एक एक की बराबरी दिला दी।ईरान को मैच के आखिरी में विजयदाई गोल का मौका मिला लेकिन शोजई खालिदजदेह के शॉट को रेफरी ने ऑफ साइड करार दे दिया।