अभिषेक, शिलानंद और हार्दिक के शूटआउट में एक -एक गोल से भारत ने इंग्लैंड को दी शिकस्त

India defeated England with a goal each from Abhishek, Shilanand, and Hardik

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : अभिषेक नैन, शिलानंद लाकरा और हार्दिक सिंह के शूटआउट दागे एक -एक गोल और मैन ऑफ द’ मैच फुलबैक संजय के मुस्तैद खेल की बदौलत निर्धारित समय तक गोलरहित बराबरी के बाद भारत ने मेजबान इंग्लैंड को एफआईएच प्रो हॉकी लीग 2025-26 में रिटर्न और आखिरी रिटर्न मैच में रविवार देर रात 3-2 से हरा कर उससे पहले चरण के मैच की शूटआउट की हार का हिसाब चुकता कर दिया। इंग्लैंड ने भारत को पहले मैच में निर्धारित समय तक दो दो की बराबरी के बाद शूटआउट में 4-1से हराया था। भारत को एफआईएच प्रो लीग 2025-26 में मिली के आखिरी मैच मिली जीत से मध्य अगस्त में बेल्जियम और नीदरलैंड के लिए भारत का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

यशदीप सिवाच के अपनी डी के भीतर फाउल पर इंग्लैंड ने पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन इसे भारत के नौजवान गोलरक्षक मोहित एचएस ने अच्छा पूर्वानुमान लगा रोक कर इंग्लैंड को गोल करने से रोका। अगले ही मिनट सेनफर्ड के डी के भीतर पुश को रोक कर मेजबान टीम का एक और हमला बेकार किया। अभिषेक नैन को पहले क्वॉर्टर में गोल का बेहतरीन मौका मिला लेकिन इसे इंग्लैंड ने रोक कर बेकार किया। इंग्लैंड की टीम पहले क्वॉर्टर में पूरी तरह हावी रही। इंग्लैंड के बंडुरक ने दूसरे क्वॉर्टर के शुरू में भारत के गोल पर हमला लेकिन बहुत करीब से उनका शॉट निशाना चूक गया। भारत के जर्मनप्रीत सिंह ने दूसरे क्वॉर्टर में डी के भीतर पहुंच तेज शॉट जमाया लेकिन उनके शॉट को इंग्लैंड के गोलरक्षक ने रोक दिया। हाफ टाइम तक कोई भी टीम गोल नही कर पाए।आक्रामक मिडफील्डर हार्दिक सिंह की अगुआई में भारत ने बीच मैदान से इंग्लैंड के गोल पर जवाबी हमले बोले लेकिन गोलरक्षक ने मुस्तैदी से बचाव कर उनके हमले निरस्त कर दिए। य हार्दिक ने भारत को तीसरे क्वॉर्टर के सातवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर दिलाया लेकिन अमनदीप लाकरा इसे गोल में बदलने में नाकाम रहा। यशदीप को हेनरी क्रॉफ्ट को गलत ढंग से अपनी डी के भीतर रोकने पर इंग्लैंड को पेनल्टी स्ट्रोक दिया लेकिन भारत ने इस पर रेफरल लिया और तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर का फैसला पलट कर इसे रद्द कर दिया। और निकोलस पार्क को ग्रीन कार्ड दिखा चेताया गया। भारत को एक और पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इंग्लैंड के गोलरक्षक ने एक और बचाव किया। मैच के दौरान दोनो ओर से काफी तनातनी हो गई। इंग्लैंड के सार्सबी ने भारत की डी में घुसने की कोशिश की लेकिन गोल करने में कामयाब नहीं हुए।

इंग्लैंड ने चौथे क्वॉर्टर में दबाव बनाया लेकिन भारत के गोलरक्षक सूरज करकेरा ने मुस्तैदी दिखा उसके सभी प्रयास नाकाम कर दिए। सुखजीत सिंह ने लगातार हमले बोल कर भारत के गोल पर दबाव बनाया लेकिन गोलरक्षक सूरज करकेरा की मुस्तैदी के सामने उसकी गोल करने कर हर कोशिश बेकार गए। इंग्लैड को खेल ख:तम होने से पहल अंवाशर ने पेनल्टी कॉर्नर द िदया लेकिन भारत के रिच्शू पर तीसरे अंपायर ने इसे खारिज कर दिया। शूटआउट में अभिषेक नैन, शिलानंद लाकरा और हार्दिक सिंह ने इसमें गोल कर भारत को जीत दिला दी।