स्टीफन यूस्ताकियो के इकलौते गोल से कनाडा अंतिम 16 में

Canada reaches the Round of 16 with Stephen Eustaquio's solitary goal

कनाडा ने दक्षिण अफ्रीका को अंतिम 32 में दी शिकस्त

सत्येन्द्र पाल सिंह

नई दिल्ली : मिडफील्डर स्टीफन यूस्ताकियो के खेल खत्म होने से ठीक पहले इंजुरी टाइम में दागे इकलौते गोल की बदौ़लत सह मेजबान कनाडा ने दक्षिण अफ्रीका को लॉस एंजेल्स स्टेडियम में सोमवार सुबह फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के अंतिम 32 में 1-0 से हरा दिया। कनाडा ने इस जीत के साथ सबसे पहले अंतिम 16 में स्थान बना लिया। कोच जीसस मार्श के मागदर्शन वाली कनाडा की टीम अब हयुस्टन स्टेडियम मे अंतिम 16 में नीदरलैंड और मोरक्को के बीच हयुस्टन में खेले जाने वाले अंतिम 32 के विजेता से भिड़ेगी।

दक्षिण अफ्रीका ने जोरदार हमलों से आगाज किया लेकिन आखिरी क्षणों में ठीक कनाडा के गोल के सामने चूकने के चलते वह गोल नहीं कर पाई। कनाडा के मिडफील्डर ताओन बुकानन गेंद किक कर दक्षिण अफ्रीका के गोलरक्षक रॉनवेन विलियम्स को छकाने से चूके। कनाडा को गोल करने का सबसे बढ़िया मौका हाफ टाइम से पहले कॉर्नर पर दक्षिण अफ्रीका के बॉक्स के भीतर लगी भगदड़ मे मिला। बॉम्बितो ने हेडर से गोल करने की कोशिश की लेकिन जिसे दक्षिण अफ्रीका के ऑब्रे मोदिबा ने अपने गोल रेखा पर रोकने की कोशिश की लेकिन लौटती गेंद पर बुकानन के शॉट को गोलरक्षक विलियम्स ने छाती से रोक कर कनाडा को गोल करने से रोक दिया। रिची लारिया को बॉक्स के अंदर गिराने पर कनाडा के पेनल्टी किक की मांग लेकिन रिव्यू के बाद भी पेनल्टी किक नहीं दी गई।

कनाडा ने दूसरे हाफ में मैच पर अपना पूरा नियंत्रण बनाया। कनाडा के तानी ओलयूवसई के शॉट को दक्षिण अफ्रीका के गोलरक्षक विलियम्स ने अच्छा पूर्वानुमान लगा कर रोका इससे पहले ही तानी वापस इसे कब्जे में लेते डिफेंडर बिकेजली बोकाजी ने अपने पैरों से अपने गोल से बाहर कर आपनी टीम पर खतरा टाला।

कनाडा ने जब अल्फोंजो डेविस को ताओन बुकानन की जगह मैच के 75 वें मिनट में उतारा तो दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया, डेविस ने अपनी रफ्तार और पैरों की कलाकारी दिखाकर दक्षिण अफ्रीका के गोल पर बराबर दबाव बनाया। मिडफील्डर स्टीफन यूस्ताकियो ने इंजुरी टाइम से ठीक पहले दक्षिण अफ्रीका के गोल के ठीक सामने से उछलती गेंद को गोल में डाल कर कनाडा को 1-0 से आगे कर दिया। मिडफील्डर स्टीफन यूस्ताकियो का यह गोल निर्णायक साबित हुआ और इससे कनाडा की टीम अंतिम 16 में पहुंच गई।

हमने इस जीत के लिए बहुत मेहनत की: स्टीफन यूस्ताकियो
मैन ऑफ द’ मैच कनाडा के मिडफील्डर स्टीफन यूस्ताकियो ने अपनी टीम को दक्षिण अफ्रीका पर जीत दिलाने के बाद कहा, ‘ हमने इस जीत के लिए बहुत मेहनत की। हम अपने सभी कनाडावासियों को इस जीत का तोहफा देना चाहते थे। हम खुद पर भरोसा बनाए रख कर आगे बढ़ते रहे। मेरा मैच का निर्णायक गोल वाकई गजब का था। जब मैंने गोल में शॉट जमाया तो मुझे ऐसा महसूस हुआ कि हर किसी ने मेरे साथ यह शॉट जमाया है। मेरे इस शॉट में टीम में हर किसी की सी थोड़ी ताकत थी और इसीलिए गेंद को गोल में चली गई । मैं यह गोल कर अपनी टीम को जिताने पर बहुत खुश हूं। हम मोरक्को और नीदरलैंड को अपने खेल का जलवा दिखा कर यह अहसास कराएंगे कि अगर उन्हें हम से पार पाना है कि इस विश्व कप का अपना सबसे मुश्किल मैच खेलना होगा।मुझे लगता है कि हमने गजब का काम किया और अगला हफ्ता तो और भी गजब का रहने वाला है।

हम इसी शानदार अभियान को और आगे बढ़ाना चाहते हैं : डेविस
कानकाफ कप नेशंस लीग में अल्फांसो डेविड आठ महीने पहले लॉस एंजेल्स के मैदान पर घुटने में चोट के चलते बाहर हुए थे। इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेविस ने कनाडा के लिए विश्व कप वापसी की।चोट से उबर कर कनाडा की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले अल्फांसो डेविड ने कहा, ‘ मैच का अंत शानदार रहा। मैच पर उतरने पर हमें कुछ उर्जा की जरूरत थी और मेरा मानना है कि हमारे कोचच जेसी मार्श ने जीत के लिए सही समय पर बदलाव किया। स्टीफन यूस्ताकियो ने मैच खत्म होने से ठीक पहले जोरदार वॉली लगा कर गोल दागा। हम दक्षिण अफ्रीका पर मिली इस जीत से रोमांचित हैं। हम इसी शानदार अभियान को और आगे बढ़ाना चाहते है। यूस्ताकियो ने जब गोल दागा तो मैदान पर टीम के सभी साथी उनकी ओर दौड़े क्योंकि हमारे लिए यह गोल बेहद अहम था। यह हमारा लगातार दूसरा विश्व कप था। हमारे लिए इससे पहला विश्व कप योजनाओं के मुताबिक नहीं रहा था। हमारी कनाडा टीम का अंतिम 16 में पहुंचना हम सभी के लिए एक सपने का पूरा होना है।

हम मौजूदा विश्व कप में अपने इस शानदार प्रदर्शन को आगे भी जारी रखना चाहते हैं। रू के तीन मैचो में बाहर बैठ कर इंतजार करना खासा मुश्किल रहा। पर मैं जानता था कि मेरा समय भी आएगा। मुझे धैर्य रख कर मेहनत जारी रखनी थी। हमारी टीम के कोच ने मुझे वक्त दिया । साथी खिलाड़ियों ने मुझे मैदान पर वापसी करने में मदद की और मैं इसके लिए सभी का आभार जताता हूं। अब हम विश्व कप में अंतिम 16 में पहुंच चुके हैं।

हम जानते हैं कि हमारे सामने अंतिम 16में चाहे वह नीदरलैंड हो या मोरक्को दोनों की मजबूत प्रतिद्वंद्वी है और उनके खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन करना हम पर निर्भर करता है। हमारे लिए अब खुला आसमान है। हमारी टीम प्रतिभाशाली है और और बेहतर करने को बेताब हैं। हमारे लिए अगले कुछ दिन इस थकान से उबरने और अपने प्रतिद्वंद्वी पर ध्यान लगाने के लिए अहम है।