सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : गोलरक्षक ओरलैंडो जिल और अपनी रक्षापंक्ति की मुस्तैदी की बदौलत पराग्वे ने जर्मनी को फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के अंतिम 32 मैच में 90 मिनट के निर्धारित और 30 मिनट के अतिरिक्त समय में एक एक की बराबरी पर रोकने के बाद पेनल्टी शूटआउट में बोस्टन स्टेडियम में मंगलवार तड़के 4-3 से हरा कर अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया। जर्मनी के मिडफील्डर लिरोय सेन व फ्लोरियन विर्ज के साथ स्ट्राइकर कई हावर्ज के लहरों की तरह हमलों को अपने चतुर कोच गुस्तावो अल्फरो के मार्गदर्शन में पराग्वे ने अपने रक्षा के मजबूत कवच से रोक कर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर दुनिया को चौंका दिया। खासतौर पर पराग्वे के गोलरक्षक ओरलैंडो जिल की तारीफ करनी होगी, जिन्होंने पेनल्टी शूट आउट में दो जर्मनी के कई हावर्ज सहित दो पेनल्टी किक को रोका।
स्ट्राइकर जूलियस एनसिसको ने पहला हाफ खत्म होने से तीन मिनट पहले मातियाज गलारजा के क्रॉस पर सिर से गेंद को गोल में डाल खेल के रुख के उलट गोल कर पराग्वे को हाफ टाइम तक1-0 से आगे कर दिया। कई हावर्ज ने दूसरे हाफ के नौवें मिनट में फ्लोरियन विर्ज के बाएं छोर से आए क्रॉस को सिर से गोल में डाल गोल कर जर्मनी को एक एक की बराबरी दिला दी। निर्धारित समय और अतिरक्त समय सहित कुल 120 मिनट में दोनों टीमों के एक एक के बराबर रहने पर फैसले के लिए पेनल्टी शूटआउट का नियम लागू किया गया। पेनल्टी शूटआउट में पराग्वे ने जर्मनी को 4-3 से हरा दिया। पेनल्टी शूटआउट में गोलरक्षक ओरलैंडो जिल जर्मनी की दो पेनल्टी किक को रोक कर उसकी जीत के हीरो बन गए। पेनल्टी शूटआउट में पराग्वे के लिए पेनल्टी किक पर मॉरिशियो,गुस्तावो गोमेज,मातियाज गलारजा,जोस केनाली ने गोल किए। काई हावर्ज द्वारा ली पहली पेनल्टी किक को सहित पराग्वे के गोलरक्षक ओरलेंडो जिल ने जर्मनी की दो पेनल्टी किक को रोका जर्मनी के लिए इसके बाद जोशुआ किमिच,जमाल मुसियाला और नदीम अमीरी ने पेनल्टी किक को गोल में बदल पाए।
निर्धारित समय में एक एक की बराबरी के लिए मैच के अतिरिक्त समय में भी स्कोर यही रहने पर जर्मनी के कोच जूलियन नगेलयमान ने मैच शूटआउट में न खिंचे अपनी पूरी ताकत हमलों पर लगा दी। अतिरिक्त समय में जॉनाथन ताह ने गेंद को गोल में डाला भी लेकिन जर्मनी के मिडफील्डर वाल्डमर एंटन के पराग्वे के गोलरक्षक जिल के खिलाफ फाउल पर इसे अमान्य कर दिया गया।
पूर्व चैंपियन जर्मनी को हराना गर्व की बात : जिल
मैन ऑफ द मैच पराग्वे के गोलरक्षक ओरलैंडो जिल ने कहा,‘ जर्मनी पर अपनी पेराग्वे टीम की जीत से रोमांचित हूं। यह बेहद मुश्किल मैच था। हमने मैच में पहला गोल किया और फिर जर्मनी ने एक एक की बराबरी पाई । इसके बाद हम उसके हमलों को नाकाम कर अपने किले की मजबूत चौकसी में सफल रहे। बेशक हमने हर खिलाड़ी और जर्मनी के पेनल्टी किक लेने वाले खिलाड़ी की बाबत जानकारी जुटाई थी। ईश्वर की कृपा से मैंने दो कई हावर्ज सहित जर्मनी की दो पेनल्टी किक रोकी। पूर्व चैंपियन जर्मनी को हरा बाहर करना हमारे लिए गर्व की बात है। अपनी टीम की यह जीत सभी पराग्वेवासियों को समर्पित करता हूं।‘
टीम में किसी भी मुश्किल से पार पाने की ताकत: गोमेज
पराग्वे के गुस्तावो गोमेज ने कहा,‘ अपनी पेराग्वे टीम की जर्मनी पर जीत को बयां नहीं कर सकता है। मुझे अपनी पूरी टीम पर गर्व है। हमारी यह टीम मंगलवार को जीत की हकदार थीी। में अपनी टीम के एकता से बहुत प्रभावित हूं। हमारी टीम में किसी भी मुश्किल से पार पाने की ताकत है। जर्मनी को मालूम था उन्हें हमें हराने के लिए बहुत मेहनत करनी होगी।‘





