मैक्सिको ने इक्वेडोर को दी 2-0 से शिकस्त
सत्येन्द्र पाल सिंह
नई दिल्ली : स्ट्राइकर जूलियन कुइनोनेज और राउल जिमनेज के पहले हाफ में दागे एक- एक गोल की बदौलत सह मेजबान मैक्सिको ने इक्वेडोर को बुधवार सुबह 2-0 से हरा फीफा विश्व कप फुटबॉल 2026 के अंतिम 16 में प्रवेश कर अपना शानदार अभियान जारी रखा। मैक्सिको सिटी के खराब मौसम के चलते मैक्सिको स्टेडियम में मैच करीब एक घंटा देर से शुरू हुआ। मैक्सिको के लिए इक्वेडोर के खिलाफ खेलने उतर कर 17 बरस के मैक्सिको गिल्बर्टो मोरा(17 बरस, 259) 1958 में ब्राजील के पेले(17 बरस, 239 दिन) के वेल्स के खिलाफ खेलने उतरने के बाद विश्व कप नॉकआउट में खेलने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के फुटबॉलर बन गए।
मैक्सिको के गिल्बर्टो मोरा, लइस रोमो ,राउल जिमीनेज ने पहले क्वॉर्टर में इक्वोडोर के गोल पर लहरों की तरह हमले बोल कर ऐसा दबाव बनाया उसकी रक्षापंक्ति में दबाव में दरार साफ दिखाई देने लगी। इक्वेडोर के जॉन येबो ने मैच के 18 वें मिनट में तेज शॉट मैक्सिको के गोल से सामने लगाया लेकिन गेंद करीब से बाहर निकल गई। जूलियन कुइनोनेज ने चार मिनट बाद दनदनाता शॉट जमा गोल कर मैक्सिको का खाता खोला। रॉबर्टो अल्वाराउो ने इक्वेडोर की रक्षापंक्ति के पीछे से गेंद जूलियन कुइनोनेज के लिए बढ़ाई उनके तेज शॉट को इक्वोडोर के गोलरक्षक हर्नन गालिंदेज ने रोक कर मेजबान टीम को अपनी बढ़त दुगुनी करने से रोका। जूलियन कुइनोनेज के पास पर मैच के 31 वें मिनट मे राउल जिमनेज ने गोल कर मेजबान मैक्सिको की बढ़त 2-0 कर दी।
मैक्सिको के सीजर मोंटेज और योहान वसकुएज ने दूसरे हाफ में अपने गोलरक्षक राउल रंगेल के साथ अपने किले की मजबूत चौकसी की। मोंटेज और योहान वसकुएज ने सिर से गेंद को गोल में डालने की कोशिश लेकिन बहुत करीब से गोल करने से चूके और मैक्सिको के हाथ आया अपनी बढ़त को बढ़ाने का मौका निकल गया। मैच खत्म होने से ठीक पहले मैक्सिको के सांतियागो से बेवजह बहस करने पर इक्वेडोर के हिनकेपल को लाल कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर भेज दिया गया। मैक्सिको अब अंतिम 16 मे 6 जुलाई को अपने घर मैक्सिको सिटी स्टेडियम में इंग्लैंड और कांगो के बीच अंतिम 32 के विजेता से भिड़ेगा।
हमें बराबर संघर्ष करते रहना है : कुइनोनेज
मैक्सिको के लिए उसकी इक्वेडोर पर ऐतिहासिक जीत में गोल करने वाले स्ट्राइकर जूलियन कुइनोनेज ने कहा, ‘मैं अपनी मैक्सिको की इस जीत को अपने परिवार को समर्पित करता हूं।बुधवार की जीत में टीम वर्क सबसे अहम था। आप भले ही जीत के बाद अकेले खड़े हो सकते हैं लेकिन सब टीम के प्रदर्शन से ही मुमकिन हो पाया। हमारी टीम की जेहनी सोच यही है। हमें बराबर संघर्ष करते रहना है। जिंदगी ऐसे ही चलती है। आपको तब तक संघर्ष करते रहना है जब तक की आप वह हासिल नहीं कर लेते जो कि आपको हासिल करना है।‘ अपने सभी समर्थकों का हम पर भरोसा करने के लिए शुक्रिया।’
मैक्सिको पहले हाफ में हम पर पूरी तरह हावी रही: बिकासिसी
इक्वेडोर के कोच सेबेस्तियन बिकासिसी ने कहा,‘ मैक्सिको की टीम पहले हाफ में हम पर पूरी तरह हावी रही। हमने संघर्ष जारी रखा और दूसरे हाफ में एक गोल कर एक एक की बराबरी करने में सफल रहे और हमें इससे हौसला मिलना चाहिए था। मैं अपने सभी खिलाड़ियों की विश्व कप में यहां तक की यात्रा के लिए आभारी हं । मैं सभी का आभार व्यक्त करता हूं।’





